सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta Demerger के बाद बनी वेदांता Aluminium के निवेशकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा डिविडेंड; चेक करें रिकॉर्ड डेट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    Vedanta Demerger के बाद बनी वेदांता एल्युमीनियम अपने निवेशकों को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर रही है। 30 जुलाई 2026 ...और पढ़ें

    अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमीनियम का पहला अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार।

    अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमीनियम का पहला अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार।

    HighLights

    1. वेदांता एल्युमीनियम पहला अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार।

    2. 30 जुलाई 2026 को बोर्ड बैठक में होगा फैसला।

    3. डिविडेंड के लिए 5 अगस्त 2026 रिकॉर्ड डेट।

    नई दिल्ली। 1 मई 2026 को वेदांता डीमर्जर लागू हुआ। डीमर्जर के बाद वेदांता 5 हिस्सों (Vedanta Demerger) में बंट गई थी। 4 नई कंपनियों की बाजार में लिस्टिंग हुई। डीमर्जर के बाद बनी वेदांता एल्यूमीनियम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप वेदांता एल्यूमिनियम (Vedanta Aluminium) के निवेशक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि कंपनी ने बड़ी खुशखबरी दी है।

    एल्युमीनियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (VAML)ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपने निवेशकों को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड (First Interim Dividend) देने पर विचार कर रही है।

    30 जुलाई को होगी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक

    अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमीनियम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में 30 जून, 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही (Q1) के वित्तीय परिणामों पर विचार और उन्हें मंजूरी दी जाएगी और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा करने पर विचार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की Vedanta के डीमर्जर को मिली बड़ी कामयाबी, सरकार ने ऑयल एंड गैस बिजनेस के ट्रांसफर को दी मंजूरी

    वेदांता लिमिटेड की डीमर्जर प्रक्रिया का आखिरी चरण सोमवार, 15 जून को पूरा हुआ। इसके तहत, कीमत तय करने के लिए एक खास 'प्री-ओपन सेशन' के बाद, डीमर्जर से बनी चारों कंपनियों ने BSE और NSE पर ट्रेडिंग शुरू कर दी। वेदांता एल्युमीनियम मेटल ने NSE पर ₹522 प्रति शेयर और BSE पर ₹527 प्रति शेयर के भाव से शुरुआत की।

    Vedanta Aluminum के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित

    कंपनी ने डिविडेंड की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट ( Vedanta Aluminium Dividend Record Date) भी तय कर दी है। यदि बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो बुधवार, 5 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे ही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

    खबरें और भी

    सेबी (SEBI) के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत, कंपनी ने सूचित किया है कि 'डेजिग्नेटेड व्यक्तियों' के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 जुलाई, 2026 से 1 अगस्त, 2026 तक बंद रहेगी। इस दौरान कंपनी के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग की अनुमति नहीं होगी।

    भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी

    वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनियों में से एक है और भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के अनुसार, उसने वित्त वर्ष 2025 में 2.42 मिलियन टन एल्युमीनियम का उत्पादन किया, जो देश के कुल उत्पादन का आधे से अधिक हिस्सा है। कंपनी 60 से ज्यादा देशों में ग्राहकों को एल्युमीनियम उत्पाद सप्लाई करती है।

    यह भी पढ़ें- 'वेदांता का ये स्टॉक खरीदो, ₹350 तक जाएगा', अनिल अग्रवाल की कंपनी पर ब्रोकरेज फिदा; फिर भी शेयर बेचने की होड़