सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वेदांता का ये स्टॉक खरीदो, ₹350 तक जाएगा', अनिल अग्रवाल की कंपनी पर ब्रोकरेज फिदा; फिर भी शेयर बेचने की होड़

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:37 PM (IST)

    एमके रिसर्च ने वेदांता की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है, जिसका लक्ष्य ₹350 रखा गया है। हालांकि, ब्रोकरेज की सकारात्मक रिपोर ...और पढ़ें

    एमके रिसर्च ने हिंदुस्तान जिंक के शेयर को दी BUY की रेटिंग

    एमके रिसर्च ने हिंदुस्तान जिंक के शेयर को दी BUY की रेटिंग

    HighLights

    1. एमके रिसर्च ने हिंदुस्तान जिंक को खरीदने की सलाह दी।

    2. ब्रोकरेज फर्म ने ₹350 का टार्गेट प्राइस निर्धारित किया।

    3. मजबूत प्रदर्शन के बावजूद निवेशक शेयर बेच रहे हैं।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता पर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। हर खबर का असर वेदांता के निवेशकों पर होता है। खबरों के दम पर शेयरों में उछाल या गिरावट देखी जाती है। इसी बीच वेदांता (Vedanta) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। ब्रोकरेज फर्म एमके रिसर्च (Emkay Research) ने वेदांता की हिंदुस्तान जिंक पर कवरेज की है। और इसका टार्गेट प्राइस भी दिया है। इन सबके बीच निवेशक हिंदुस्तान जिंक के शेयर धड़ल्ले से बेच रहे हैं।

    फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वेदांता की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1QFY27) में शानदार प्रदर्शन किया है। अनुकूल बाजार कीमतों और रिकॉर्ड उत्पादन के दम पर कंपनी ने एक मजबूत शुरुआत की है।

    350 तक जाएगा हिंदुस्तान जिंक का शेयर?

    ब्रोकरेज फर्म एमके रिसर्च (Emkay Research) ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को खरीदने (BUY) की रेटिंग दी है। दरअसल, हिंदुस्तान जिंक के मुनाफे और मार्जिन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। हिंदुस्तान जिंक का EBITDA ₹80.7 अरब रहा है, जो अनुमानों के अनुरूप है। कंपनी का EBITDA मार्जिन 62% के मजबूत स्तर पर बना हुआ है। वहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) पिछली तिमाही के ₹50.3 अरब से बढ़कर ₹54.7 अरब हो गया है। इस वृद्धि के पीछे जिंक और चांदी की बेहतर कीमतें और रुपये का अवमूल्यन (INR depreciation) मुख्य कारण रहे हैं।

    एमके रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में हिंदुस्तान जिंक को बॉय की रेटिंग देते हुए कहा है कि इसक शेयर 350 रुपये (Hindustan Zinc Share Price) तक जाएगा। फर्म के अनुसार इसका शेयर मौजूदा बाजार भाव (₹265) से लगभग 32% का संभावित रिटर्न दे सकता है। रिपोर्ट का मानना है कि चांदी की कीमतों में मजबूती और कंपनी का 'नेट कैश' (Net Cash) की स्थिति में होना निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    खबरें और भी

    हिंदुस्तान जिंक के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    उत्पादन के टूटे रिकॉर्ड हिंदुस्तान जिंक ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 268kt 'माइंड मेटल' उत्पादन दर्ज किया है। साथ ही, रिफाइंड मेटल का उत्पादन भी 4% (YoY) बढ़कर 260kt रहा। कंपनी ने अपनी लागत पर भी कड़ा नियंत्रण रखा है; जिंक की उत्पादन लागत (CoP) गिरकर $851 प्रति टन रह गई है, जो अंडरग्राउंड ट्रांजिशन के बाद का सबसे निचला स्तर है।

    भविष्य का रोडमैप और विस्तार योजनाएं मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 1.1 मिलियन टन रिफाइंड मेटल और 680 टन चांदी के उत्पादन का लक्ष्य बरकरार रखा है।

    हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में बिकावली

    एक ओर ब्रोकरेज फर्म एमके रिसर्च (Emkay Research) ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और दूसर ओर 27 जुलाई को इसके शेयरों में भारी बिकावाली देखी गई। NSE के डेटा के अनुसार इस खबर को लिखे जाने हिंदुस्तान जिंक के 3,30,977 खरीदे गए, जबकि 7,92,836 शेयर बेचे गए। यानी शेयरे बेचने वालों की संख्या अधिक रही।

    Hindustan Zinc 1

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की Vedanta के डीमर्जर को मिली बड़ी कामयाबी, सरकार ने ऑयल एंड गैस बिजनेस के ट्रांसफर को दी मंजूरी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)