सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta Dividend: अनिल अग्रवाल ने दिखाई दरियादिली, देंगे ₹4300 करोड़ डिविडेंड, हर शेयर पर कितना पैसा मिलेगा?

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 03:22 PM (IST)

    वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹11 प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 23 मार्च को इस पर मुहर लगाई। रि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वेदांता ने FY26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की।

    2. प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹11 का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा।

    3. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 28 मार्च रिकॉर्ड डेट तय की।

    नई दिल्ली। भारत के मशहूर माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने 23 मार्च को डिविडेंड देने का एलान किया है और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी।

    कंपनी ने एक्सचेंज को दी फाइलिंग में यह सूचना दी है। उधर, वेदांता लिमिटेड के शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं और 643 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

    FY26 में तीसरा अंतरिम डिविडेंड

    एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कंपनी ने कहा, वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की आज यानी सोमवार, 23 मार्च 2026 को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दे दी गई है।

    क्या है डिविडेंड की राशि?

    कंपनी ने ₹1 की 'फेस वैल्यू' वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹11 अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है।
    कंपनी ने बताया कि इस डिविडेंड के भुगतान में कंपनी लगभग 4,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

    डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

    वेदांता लिमिटेड ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (तय तारीख) शनिवार, 28 मार्च 2026 रखी है, और नियमों के तहत तय की गई समय सीमा के भीतर सभी शेयरधारकों को उनके डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)