सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की Vedanta पर बड़ी खबर! हिस्सेदारी बिक्री की रिपोर्ट्स दी सफाई; बताया क्या है प्लान

Updated: Thu, 27 Aug 2026 08:48 AM (IST)

वेदांता रिसोर्सेज ने वेदांता एल्युमीनियम या समूह की अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की खबरों का खंडन किया है। मोतीलाल ...और पढ़ें

वेदांता एल्युमीनियम का शेयर रहेगा फोकस में

वेदांता एल्युमीनियम का शेयर रहेगा फोकस में

HighLights

  1. वेदांता रिसोर्सेज ने हिस्सेदारी बेचने की खबरों का खंडन किया

  2. मोतीलाल ओसवाल ने वेदांता एल्युमीनियम पर 'बाय' रेटिंग दी

  3. कंपनी पांच अलग-अलग व्यवसायों में डीमर्जर की योजना बना रही

नई दिल्ली। आज गुरुवार 27 अगस्त के कारोबार में अनिल अग्रवाल की वेदांता (Vedanta Share Price Today) का शेयर फोकस में रहेगा। दरअसल वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources Share Today) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें कंपनी या वेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium Share Today) में इसकी हिस्सेदारी बेचने की संभावना जताई गई थी।
वेदांता रिसोर्सेज ने कहा कि अभी वेदांता लिमिटेड, वेदांता एल्युमीनियम या ग्रुप की किसी अन्य कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है।

और होगा वेदांता रिसोर्सेज का बंटवारा!

वेदांता रिसोर्सेज ने कहा कि फिलहाल ये ग्रोथ और वैल्यू बनाने पर फोकस कर रही है। इसके लिए पांच अलग-अलग बिजनेसों में डीमर्जर (अलग-अलग कंपनियों में बंटवारा), ग्रोथ के लिए बड़े निवेश (कैपेक्स) की योजना, कर्ज कम करना और शेयरधारकों को रिटर्न देना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
वेदांता रिसोर्सेज ने ये भी कहा कि ये अपनी लॉन्ग टर्म की बदलाव की रणनीति के तहत "पांच वेदांता" (पांच अलग-अलग वेदांता कंपनियां) बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेदांता एल्युमिनियम पर BUY रेटिंग

इस बीच ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Vedanta Aluminium पर 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टार्गेट ₹540 तय किया है। इसका शेयर बुधवार को 462.55 रुपये पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वेदांता एल्युमिनियम की कमाई में जबरदस्त तेजी आएगी।
अनुमान है कि FY26 और FY28 के बीच EBITDA में लगभग 18% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ोतरी होगी।

क्यों बढ़ेगी कमाई?

Motilal Oswal के अनुसार, इसकी कमाई में बढ़ोतरी तीन मुख्य वजहों से हो सकती है, जिनमें अधिक वॉल्यूम, बेहतर इंटीग्रेशन से लागत में बचत और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी शामिल हैं।
ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताई है कि ग्लोबल एल्युमीनियम मार्केट में सप्लाई की स्थिति सख्त होगी। इसकी वजहें चीन में प्रोडक्शन पर रोक, यूरोप और रूस में सप्लाई में रुकावट और चीन के बाहर क्षमता बढ़ाने में कई सालों से कम निवेश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में आज निगेटिव शुरुआत की आशंका, निफ्टी में रह सकता है कंसोलिडेशन; वेदांता-फिजिक्सवाला समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)