ये कंपनी बेच सकती है अनिल अग्रवाल की वेदांता के 6.5 करोड़, ₹291 पर होगी डील; मगर क्यों?
प्रमोटर कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए वेदांता में ₹1,890 करोड़ के 6.5 करोड़ शेयर बेचेगी, जिसका फ्लोर प्राइस ₹291 प्रति शेयर तय किया ग ...और पढ़ें

HighLights
ट्विन स्टार होल्डिंग्स बेच सकती है वेदांता के 6.5 करोड़ शेयर
ब्लॉक डील की कुल कीमत ₹1,890 करोड़ होगी
वेदांता का हाल ही में डीमर्जर हुआ
नई दिल्ली। प्रमोटर कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए वेदांता में 6.5 करोड़ तक शेयर बेच सकती है, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,890 करोड़ होगी। इस डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹291 प्रति शेयर तय किया गया है, जो वेदांता के सोमवार के क्लोजिंग प्राइस ₹305.90 प्रति शेयर से लगभग 4.9 प्रतिशत कम है।
क्या करती है ट्विन स्टार होल्डिंग्स?
ट्विन स्टार होल्डिंग्स लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज की एक प्रमुख ऑफशोर होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर यूनिट है। इसका मेन पॉइंट इंडियन माइनिंग और मेटल कंपनी, वेदांता लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी रखना है। कंपनी की नेटवर्थ 47,800 करोड़ रुपये से अधिक है।
वेदांता का शेयर हुआ मजबूत
प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर से आज मंगलवार को वेदांता के शेयर में एक्शन दिख सकता है। इससे पहले सोमवार को BSE पर वेदांता का शेयर 5.15 रुपये या 1.71 फीसदी की मजबूती के साथ 305.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.14 लाख करोड़ रुपये है। बीते 5 दिन में वेदांता का शेयर 2.3 फीसदी चढ़ा है।
वेदांता का हो गया डीमर्जर
अप्रैल में वेदांता ने घोषणा की थी कि रिकॉर्ड डेट (जो 1 मई थी) पर वेदांता के हर शेयर के बदले, उसके योग्य शेयरधारकों को चार कंपनियों - वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील - में से हर एक का एक-एक शेयर मिलेगा। अब नई चारों कंपनियों की भी लिस्टिंग हो चुकी है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में आज हो सकती है फ्लैट शुरुआत, BEL-Vi और लेमन ट्री समेत इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)