सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vodafone Idea के नतीजों ने सबको चौकाया, 7 हजार करोड़ के घाटे से सीधे ₹51970 करोड़ का ऐसे हुआ बंपर मुनाफा

    Updated: Sat, 16 May 2026 07:08 PM (IST)

    वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के चौंकाने वाले नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी को पिछले साल के भारी घाटे से निकलकर इस तिमाही में 51,9 ...और पढ़ें

    वोडाफोन आइडिया ने नतीजे जारी किए हैं।

    वोडाफोन आइडिया ने नतीजे जारी किए हैं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Result) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों ने बाजार और निवेशकों को हैरान कर दिया है। कंपनी ने इस तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का विशाल नेट प्रॉफिट (शुद्ध मुनाफा) दर्ज किया है। आपको बता दें कि ठीक एक साल पहले इसी तिमाही (Q4 FY25) में कंपनी को 7,166 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ था।

    आखिर कैसे हुआ 7 हजार करोड़ के घाटे से ₹51,970 करोड़ का मुनाफा?

    अचानक से हुए इतने बड़े मुनाफे के पीछे कंपनी का मुख्य बिजनेस नहीं, बल्कि एक एकाउंटिंग प्रक्रिया है। कंपनी को यह 51,970 करोड़ रुपये का मुनाफा AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) के री-असेसमेंट और भविष्य के AGR भुगतानों की वर्तमान वैल्यू की मान्यता के कारण हुए 'वन-टाइम अकाउंटिंग गेन' (एकमुश्त लाभ) की वजह से हुआ है।

    कंपनी का रेवेन्यू और ARPU में कितना हुआ इजाफा?

    एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में वोडाफोन आइडिया का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये हो गया है (जो Q4FY25 में 11,017 करोड़ रुपये था)। इसके अलावा, कंपनी का एबिटडा (EBITDA) भी 4.9% बढ़कर 4,889 करोड़ रुपये रहा।

    कंपनी का ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) 175 रुपये से बढ़कर 190 रुपये हो गया है। इसमें सालाना 8.3% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी का कहना है कि उनका यह ARPU इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बना हुआ है।

    खबरें और भी

    ग्राहकों की संख्या और 5G विस्तार पर कंपनी का क्या है अपडेट?

    कंपनी अपने साथ नए ग्राहकों को जोड़ने में सफल रही है। मार्च तिमाही तक कंपनी का 4G/5G सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 12.89 करोड़ (128.9 मिलियन) हो गया है, जो पिछली समान तिमाही में 12.64 करोड़ था।

    नेटवर्क के मोर्चे पर भी कंपनी ने तेजी दिखाई है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 83 शहरों में Vi की 5G सेवाएं लॉन्च की हैं। 4G कवरेज में 48 मिलियन की बढ़ोतरी हासिल की गई, जिससे अब यह नेटवर्क देश की 86% आबादी तक पहुंच गया है। साथ ही 4G डेटा क्षमता में FY25 के मुकाबले 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साल भर में 17,300 से ज्यादा नए टावर लगाए गए, जिससे कुल यूनिक ब्रॉडबैंड टावरों की संख्या 2,02,008 हो गई है।

    यहां देखें पूरा वीडियो

    प्रमोटर्स ने कंपनी में कितना पैसा लगाने का लिया है फैसला?

    इस तिमाही के दौरान कंपनी के बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक प्रमोटर एंटिटी को 4,730 करोड़ रुपये ($500 मिलियन) के 'फुली कन्वर्टिबल वारंट' तरजीही आधार पर जारी करने की मंजूरी दी है। हर वारंट को एक पूर्ण भुगतान वाले इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा, जिससे कंपनी को मजबूती मिलेगी।

    वित्त वर्ष FY26 में वोडाफोन आइडिया का कुल प्रदर्शन कैसा रहा?

    पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालें तो सालाना रेवेन्यू 44,873 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के मुकाबले 3% ज्यादा है। सालाना EBITDA 19,003 करोड़ रुपये रहा (FY25 में यह 18,127 करोड़ रुपये था), जो 4.8% की ग्रोथ है। पूंजीगत व्यय की बात करें तो साल भर में कंपनी ने 8,742 करोड़ रुपये का कैपेक्स खर्च किया है। कुल मिलाकर, एकमुश्त लाभ और बेहतर होते ARPU के चलते वोडाफोन आइडिया के लिए यह तिमाही राहत भरी खबर लेकर आई है।

    यह भी पढ़ें: 10000 एकड़ का प्लांट! TATA Steel या फिर जिंदल, किसके पास है भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी