VI Share Price पर बड़ा अलर्ट, 47% गिरावट की आशंका; स्पेक्ट्रम पेमेंट में हो सकती है दिक्कत?
HSBC ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों (Vodafone idea share price target) पर 'रिड्यूस' रेटिंग बरकरार रखते हुए 8.25 रुपये का ...और पढ़ें

VI शेयर पर HSBC का बड़ा अलर्ट, 47% गिरावट की आशंका।
HighLights
HSBC ने VI शेयर पर 'रिड्यूस' रेटिंग दी।
टारगेट प्राइस 8.25 रुपये, 47% गिरावट संभव।
स्पेक्ट्रम भुगतान के लिए नकदी की कमी चिंता।
नई दिल्ली| जब से कुमार मंगलम बिड़ला के आदित्य बिड़ला ग्रुप का नाम वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea share news) से जुड़ा है तब से इसके शेयर में मानों पंख से लग गए हों! 2026 में अब तक वोडाफोन आइडिया शेयर करीब 32 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं। शेयरों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इस बीच HSBC ने बड़ा अलर्ट दिया है। HSBC ने वोडाफोन आइडिया पर 8.25 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'रिड्यूस' रेटिंग बनाए रखी है। यह पिछले सेशन की क्लोजिंग प्राइस से करीब 47 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।
HSBC ने चेतावनी दी कि टैरिफ बढ़ाने से भले ही कमाई में बढ़ोतरी हो, लेकिन कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो स्पेक्ट्रम पेमेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए कम पड़ सकता है। वोडाफोन आइडिया शेयर 15.40 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं। पिछले दो सेशन में शेयरों में करीब 8 फीसदी की बढ़त हुई थी। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये है।
ब्रोकरेज ने 47% की वोडाफोन शेयर में गिरावट वाली बात क्यों कही?
ब्रोकरेज की मुख्य चिंता वोडाफोन आइडिया की स्पेक्ट्रम से जुड़ी देनदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त कैश जुटाने की क्षमता को लेकर है। HSBC का अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के बावजूद, FY29 में कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो स्पेक्ट्रम पेमेंट की ज़रूरतों से कम रहेगा। HSBC के अनुसार, इन जरूरतों को पूरा करने के लिए वोडाफोन आइडिया को अगले तीन वर्षों में अपने ऑपरेटिंग कैश फ्लो को लगभग तीन गुना करना होगा।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि टेलीकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क इन्वेस्टमेंट उसके मार्केट शेयर को स्थिर करने में मदद करेगा, लेकिन उसे नहीं लगता कि इससे मार्केट शेयर में कोई खास बढ़ोतरी होगी। उसका अनुमान है कि FY26 और FY29 के बीच EBITDA में सालाना कंपाउंड ग्रोथ रेट (CAGR) के हिसाब से करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिसकी मुख्य वजह टैरिफ में बढ़ोतरी का अनुमान है।
फंडिंग की जरूरतें FY29 के स्पेक्ट्रम पेमेंट से आगे भी बढ़ सकती हैं। HSBC ने कहा कि वोडाफोन आइडिया को 2030 से शुरू होने वाले स्पेक्ट्रम रिन्यूअल के लिए अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होगी, जिससे स्पेक्ट्रम पेमेंट के लिए फंडिंग की व्यवस्था करना शेयर के लिए एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Vi Share Price: वाह जी वाह! 3% से ज्यादा उछला वोडाफोन आइडिया का शेयर, ₹15.60 के पार निकला; और आएगी तेजी?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
