सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 रुपये वाले स्टॉक के लिए मची लूट, हर शेयर पर मिलेंगे 20 शेयर, बोनस व स्टॉक स्प्लिट के ऐलान से लगा अपर सर्किट

Published: Mon, 11 Aug 2025 12:09 PM (IST)

Welcure Drugs Share बाजार में करीब 30 साल से ज्यादा समय से काराबोर कर रही वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स कंपनी ...और पढ़ें

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा।
वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में अर्निंग सीजन चल रहा है यानी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश कर रही हैं, और साथ ही डिविडेंड व बोनस शेयर देने जैसे अहम ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में एक फार्मा कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस इश्यू देने व स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है। खास बात है कि वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स कंपनी के शेयर का भाव महज 10 रुपये है। बाजार में करीब 30 साल से ज्यादा समय से काराबोर कर रही इस कंपनी का मार्केट कैप 119 करोड़ रुपये है।

बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के जरिए कंपनी अपने 10 रुपये वाले शेयरों की कीमत को और कम करना चाहती है ताकि निवेशकों के लिए इसकी खरीद और आसान हो जाए।

किस रेशियो में मिलेंगे बोनस शेयर

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स के शेयरों का मौजूदा भाव 10.60 रुपये है और 11 अगस्त को शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयरधारकों एक पर एक बोनस (1:1 के रेशियो में) शेयर देगी। इसके साथ ही, कंपनी 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करेगी। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। क्योंकि, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट पर फैसला कंपनी के बोर्ड व शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

ये भी पढ़ें- नौकरी डॉटकॉम और जीवनसाथी डॉटकॉम वाली कंपनी से नाराज ब्रोकरेज, मंदी का हवाला देकर घटाया शेयर का टारगेट प्राइस

कंपनी ने कहा कि बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे प्रस्ताव का मकसद शेयरों की लिक्विटिडी बढ़ाने, शेयरहोल्डिंग का विस्तार करने और निवेशकों के लिए शेयरों को अफोर्डेबल बनाना है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।