ये है देश की सबसे छोटी लिस्टेड कंपनी, ₹5000 से कम में शेयर नहीं बल्कि खरीद सकते हैं पूरी कंपनी; आप बनना चाहेंगे मालिक?
भारत की सबसे छोटी कंपनी व्हाइट हॉल कमर्शियल कंपनी लिमिटेड है, जिसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 4980 रुपये है। यह कंपनी 1985 में शुरू हुई थी और कृषि आपूर्ति ...और पढ़ें

ये है भारत की सबसे छोटी कंपनी (AI फोटो)
HighLights
व्हाइट हॉल कमर्शियल कंपनी भारत की सबसे छोटी कंपनी
इसकी मार्केट कैपिटल मात्र 4980 रुपये है
कंपनी रासायनिक खाद के व्यापार में शामिल है
नई दिल्ली। मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसकी चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। रिलायंस की मार्केट कैपिटल 17.93 लाख करोड़ रुपये है। मगर क्या आप जानते हैं कि मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत की सबसे छोटी कंपनी कौन-सी है? आइए बताते हैं।
ये है सबसे छोटी कंपनी
मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत की सबसे छोटी कंपनी White Hall Commercial Company Limited है। इसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 4980 रुपये है। आप सोचेंगे कि कैसे? तो वो ऐसे कि इसके टोटल उपलब्ध शेयर हैं 249000, जबकि इसके शेयर का दाम है 0.02 रुपये (2 पैसे)। इस हिसाब से कंपनी की मार्केट कैपिटल बनती है मात्र 4980 रुपये।
प्रॉफिट या घाटे में है कंपनी?
कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 3 लाख रुपये का घाटा उठाया। पिछले साल दिसंबर तिमाही में इसे 2 लाख रुपये का घाटा हुआ था। व्हाइट हॉल के शेयर का दाम बहुत कम है। इसलिए इसकी मार्केट कैपिटल भी बहुत कम है। हो सकता है कि कंपनी की रियल नेटवर्थ अधिक हो, मगर शेयर की कीमत के कारण इसकी मार्केट कैपिटल 5000 रुपये से भी कम है।
क्या करती है कंपनी?
White Hall Commercial Company कोई नई कंपनी नहीं है। बल्कि ये 1985 में शुरू की गयी कंपनी है। व्हाइट हॉल कमर्शियल एक ऐसी कंपनी है जो कृषि सप्लाई सेक्टर में केमिकल फर्टिलाइजर (रासायनिक खाद) के व्यापार का काम करती है। इनमें अमोनियम सल्फेट, KNO3, SOP, यूरिया और अन्य ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स की ट्रेडिंग में शामिल है।
यह कंपनी अपने कामकाज में नैतिक, चारित्रिक और कानूनी आचरण के सबसे ऊंचे मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी गवर्नेंस व्यवस्था के तहत, प्रमोटरों के कुल शेयरों का 99.93% हिस्सा अभी डीमटेरियलाइज़्ड (इलेक्ट्रॉनिक) रूप में रखा गया है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - देश की पहली डिफेंस कंपनी फिर बनाएगी Su-30MKI, नए रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से ज्यादा घातक होंगे फाइटर जेट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)