सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FPIs ने शेयर बाजार से 28,000 करोड़ से अधिक निकाले, टॉप लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ बढ़ा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 04:45 PM (GMT+05:30)

    Share Market जनवरी में एफपीआई की ओर से भारतीय शेयर बाजार में 28000 करोड़ से अधिक की बिकवाली की गई है। वहीं इस हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्के ...और पढ़ें

    FPIs register steepest outflow in 7 months at Rs 28,852 cr
    FPIs register steepest outflow in 7 months at Rs 28,852 cr

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली कर रहे हैं। फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) की ओर से जनवरी में 28,852 करोड़ रुपये की बिक्री की गई है। ये पिछले सात महीनों में एफपीआई द्वारा की गई अब तक सबसे बड़ी बिकवाली है। जून 2022 से लेकर अब तक एफपीआई भारतीय बाजारों से 50,203 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

    इससे पहले दिसंबर के महीने में एफपीआई की ओर से 11,119 करोड़ रुपये और नवंबर में 36,238 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

    विदेशी निवेश में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव

    कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च (रिटेल) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने समाचार एजेंसी से पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि एफपीआई की ओर से आने वाले निवेश में अस्थिर रह सकता है। इसके कारण भारतीय बाजार अन्य वैश्विक बाजारों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन करते रहेंगे।

    वहीं, जियोजत फाइनेंशियल के मुख्य रणनीतिकार वीके विजयकुमार का कहना है कि एफपीआई भारत में बिकवाली कर चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजारों में खरीददारी कर रहे हैं।

    फरवरी में भी बिकवाली जारी

    फरवरी के पहले हफ्ते में भी एफपीआई की ओर से बिकवाली देखने को मिली है। केवल तीन कारोबारी सत्रों में ही एफपीआई 5,700 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं।

    टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ बढ़ा

    पिछले हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.88 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है।

    शीर्ष -10 फर्मों की रैंकिंग में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी का खिताब बरकरार रखा है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें-

    MPC Meeting: महंगाई में कमी के बाद ब्याज दर बढ़ाने की रफ्तार घटा सकता है RBI, मौद्रिक नीति समिति की बैठक कल से

    7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार जल्द दे सकती है तोहफा, DA बढ़ाने की तैयारी

     

    खबरें और भी