Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भिलाई में आग लगने से 4 लोगों की मौत, बिजली के पोल से निकली चिंगारी ने उजाड़ा परिवार

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:26 AM (IST)

    भिलाई के कुम्हारी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक होमदास और उसके परिवार की फाइल फोटो।

    मृतक होमदास और उसके परिवार की फाइल फोटो।  

    HighLights

    1. भिलाई के कुम्हारी में आग लगने से चार की मौत

    2. बिजली के पोल से निकली चिंगारी बनी हादसे का कारण

    3. एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों ने गंवाई जान

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भिलाई के कुम्हारी में आग लगने से झुग्गी के भीतर सो रहे चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना वार्ड संख्या 4 में मौजूद खपरी रोड की बताई जा रही है। लोगों की माने तो मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बिजली के पोल पर लगे तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

    घटना के दौरान घर में सो रहे थे सभी

    पुलिस के अनुसार आग इतनी तेजी से फैला कि घर के भीतर सो रहे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। मृतकों की पहचान 45 साल के होमदास उर्फ अनिल वैष्णव, उसकी 18 साल की बेटी लक्ष्मी वैष्णव, 17 साल की बेटी चांदनी वैष्णव और डेढ़ साल की नतिनी गोपिका के रूप में की गई है।

    इसके अलावा होमदास की पत्नी गिरिजा बाई और भारती दोनों ही घटना के समय मजदूरी करने गए थे, इसीलिए वे दोनों बच गए। बताया जा रहा है कि, होमदास मजदूरी का काम करता था और जिस घर में घटना हुई उस घर की छत छप्पर वाली था।

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: सपा ने ट्वीट कर दी प्रतीक यादव के निधन की जानकारी, पत्नी अपर्णा की मां घर पहुंचीं

    खबरें और भी