विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published: Sun, 27 Apr 2025 02:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ की एक केंद्रीय यूनिवर्सिटी के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले ...और पढ़ें

सात प्रोफेसर और एक छात्र प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सात प्रोफेसर और एक छात्र प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. केंद्रीय विश्वविद्यालय का है मामला
  2. एनएसएस कैंप में गए थे विद्यार्थी
  3. सात दिवसीय शिविर का था आयोजन

जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप में नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सात प्रोफेसर और एक छात्र प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सभी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और मतांतरण कानून के तहत केस दर्ज हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से 26 मार्च से एक अप्रैल तक ग्राम शिवतराई, कोटा में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था।

आरोप है कि 31 मार्च की सुबह कैंप में मौजूद शिक्षकों और छात्र प्रतिनिधि ने शिविरार्थियों को एकत्र कर नमाज पढ़वाई। 15 अप्रैल को कुछ छात्रों ने स्थानीय कोनी थाने में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें: नवा रायपुर बना देश का पहला पूरी तरह कर्ज मुक्त नियोजित शहर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुधारों का बड़ा संकेत