Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Slams Congress: 'गांधी चालीसा नहीं, संविधान पढ़ें', भाजपा नेता गौरव भाटिया ने छत्तीसगढ़ के CM को दी नसीहत

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 09:24 PM (IST)

    भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ सरकार घोटालों से घिरी हुई बताया है। साथ ही उन ...और पढ़ें

    भाजपा नेता गौरव भाटिया प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। (फोटो- गौरव भाटिया एक्स हैंडल)
    भाजपा नेता गौरव भाटिया प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। (फोटो- गौरव भाटिया एक्स हैंडल)

    पीटीआई, रायपुर। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ सरकार घोटालों से घिरी हुई बताया है। साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 'गांधी चालीसा' के बजाय संविधान पढ़ना चाहिए।

    भाजपा नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

    गौरव भाटिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुक्रवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भाजपा कार्यकर्ता बिरजू राम तारम की हत्या एक टारगेट किलिंग है। उन्होंने कहा कि ये घटना कांग्रेस सरकार की बिगड़ी कानून-व्यवस्था का ताजा उदाहरण है।

    यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस और AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी; पढ़िए कौन-कौन करेगा प्रचार

    भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई थी हत्या

    बता दें कि नक्सल प्रभावित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता बिरजू राम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भाजपा कार्यकर्ता के घर के आगे हुई।

    भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा,

    छत्तीसगढ़ के युवा पूछ रहे हैं कि उन्हें नौकरी क्यों नहीं मिली। कांग्रेसियों और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों के घर में पैदा होना राज्य लोक सेवा आयोग में चयन का मानदंड बन गया है। पीएससी में सही उत्तर लिखने वालों को अंक नहीं दिए गए। यहां तक कि हाई कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है।

    भाजपा नेता ने सीएम भूपेश बघेल को दी नसीहत

    भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि उन्हें (पीएससी भर्ती में अनियमितता पर) कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सीएम को 'गांधी चालीसा' पढ़ने के बजाय संविधान पढ़ना चाहिए, जिसकी उन्होंने शपथ ली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, कई इलाकों में जारी तलाशी अभियान