Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में भालू के हमले से तीन लोगों की मौत, इलाके में दहशत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:32 PM (GMT+05:30)

    कांकेर जिले में भालू के अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    कांकेर में भालू के हमलों में तीन की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    कांकेर में भालू के हमलों में तीन की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में एक बीमार भालू ने दो सगी बहनों और एक भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।

    इस हमले में एक भाई और बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम देवगांव में भी 67 वर्षीय देवबली ध्रुव की एक अन्य भालू ने जान ले ली।

    गंभीर रूप से जख्मी सोरिन जुर्री (30) ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भालू ने उस पर भी हमला कर दिया। सोरिन को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे से आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा, तो बीमार मादा भालू अपने बच्चे को नोच रही थी।

    दिनभर यह दृश्य जारी रहा, जिससे मादा भालू आक्रामक हो गई। बुधवार को मादा भालू भाई-बहन के पास पहुंची और जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद भालू शव के आस-पास मंडराती रही।

    स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वन अमले की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। भालू को ट्रेंकुलाइज किया गया।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)