छत्तीसगढ़ में छात्रा को धमका 14.5 लाख रुपये व आधा किलो सोना हड़पा, चार गिरफ्तार
बिलासपुर में एक नाबालिग छात्रा से 14.5 लाख रुपये और आधा किलो सोना हड़पने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी एएसआई का बेटा है, ...और पढ़ें

सोना हड़पने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार (सोशल मीडिया)
HighLights
बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से 14.5 लाख रुपये और सोना हड़पा।
मुख्य आरोपी एएसआई का बेटा, एक साल से कर रहा था वसूली।
पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, एक्टिवा भी जब्त की।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को धमकाकर उससे 14.5 लाख रुपये और आधा किलो सोना हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने दबोचा है।
आरोपी लगभग एक वर्ष से छात्रा को धमकाकर वसूली कर रहे थे। मुख्य आरोपित बिलासपुर में पदस्थ एएसआइ धर्मेंद्र यादव का पुत्र है, जबकि छात्रा भी पुलिस आरक्षक की पुत्री है। इस मामले में दो अन्य आरोपित फरार हैं।
नगर के सेलिब्रेशन होटल में अपने दोस्तों के साथ ठहरा आयुष यादव (22) खूब खर्चे कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसके पास से सोने की चेन व अंगूठी मिली। आरोपी आयुष ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा कि वह छात्रा को धमकाकर वसूली कर रहा था।
थाने बुलाए जाने पर छात्रा ने कहा कि वह डर गई थी, इसलिए उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक साल पहने वह एटीएम से पैसे निकाल रही थी, तभी आरोपित वहां पहुंचे। उस समय उसके साथ उसका छोटा भाई भी था।
आरोपियों ने छोटे भाई को मारने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपये ले लिए। फिर कभी छात्रा को मारने, कभी पूरे उसके पूरे परिवार को मारने की धमकी देकर वसूली करते रहे। धमकाकर लिए रुपये से खरीदी एक्टिवा जब्त गिरफ्तार आरोपितों में आयुष यादव(22), आदर्श शर्मा (19), प्रिंस साहू (18) और आदित्य पांडेय (19) निवासी बिलासपुर शामिल हैं।
खबरें और भी
आरोपियों के पास से पुलिस ने छात्रा के पैसे से खरीदी गई एक्टिवा को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित आयुष के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो मामलों समेत छह अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपितों का रिकार्ड भी ढूंढा जा रहा है।