Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Candidates List 2024: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने उतारा उम्मीदवार, पढ़ें किसको मिला मौका

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 07:24 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों को ट ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने उतारा उम्मीदवार। फाइल फोटो।
    छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने उतारा उम्मीदवार। फाइल फोटो।

    डिजिटल डेस्क, रायगढ़। BJP Candidates List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

    इन लोगों को मिला टिकट

    पार्टी ने दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, कांकेर से भोजराज नाग चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कोरबा से सरोज पांडेय, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है।

    इन राज्यों में हुआ उम्मीदवारों का एलान

    भाजपा ने अपनी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा की।

    11 में से नौ पर भाजपा रही थी विजय

    मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में में राज्य की सत्ता गंवाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 11 में 9 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही थी। वहीं, राज्य बनने के बाद से कांग्रेस 2004 और 2019 में ही दो लोकसभा सीटों के आंकड़े तक पहुंची थी, जबकि बाकी के लोकसभा चुनाव में उसके खाते में हमेशा एक ही सीट आई है। इन आंकड़ों के बावजूद भी कांग्रेस दावों में पीछे नहीं रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गजों को यहां से मिला मौका

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट