Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गजों को यहां से मिला मौका

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:40 PM (IST)

    आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई द ...और पढ़ें

    भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची। फाइल फोटो।
    भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची। फाइल फोटो।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा ने कई केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा 

    भाजपा पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि 195 उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

    गांधीनगर से अमित शाह बने उम्मीदवार

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गांधीनगर और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।

    विदिशा सीट से मैदान में उतरे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

    पार्टी ने हेमा मालिनी को मथुरा से मैदान में उतारा है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कि पीएम मोदी वाराणसी से, बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ेंः BJP Candidates List 2024: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने उतारा उम्मीदवार, पढ़ें किसको मिला मौका

    इन राज्यों में हुआ उम्मीदवारों का एलान

    भाजपा ने अपनी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा की।