Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: कोरबा में एकलव्य स्कूल के छात्रों का सुविधाओं के लिए सड़क पर प्रदर्शन, डेढ़ घंटे तक जाम रहा मुख्य मार्ग

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:14 PM (IST)

    कोरबा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और खराब भोजन को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग ज ...और पढ़ें

    कोरबा में एकलव्य स्कूल के छात्रों का सुविधाओं के लिए सड़क पर प्रदर्शन *एआई से बनाई गई तस्वीर)

    कोरबा में एकलव्य स्कूल के छात्रों का सुविधाओं के लिए सड़क पर प्रदर्शन *एआई से बनाई गई तस्वीर)

    HighLights

    1. एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग की।

    2. खराब भोजन और अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र।

    3. अधिकारियों के आश्वासन के बाद डेढ़ घंटे का चक्काजाम समाप्त।

    डिजिटल डेस्क, रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी प्रदर्शन के बाद अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जेन अल्फा बच्चों के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी के पांचवीं से आठवीं कक्षा के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

    कुछ दिन पहले उन्होंने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की गाड़ी रोककर अपनी समस्याएं बताई थीं। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन छात्रों का आरोप है कि स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं आया।

    छात्र लंबे समय से विद्यालय और छात्रावास की अव्यवस्थाओं से परेशान थे। शुक्रवार सुबह सात बजे, पढ़ाई के लिए कक्षा में जाने के बजाय, छात्र कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि विद्यालय की समस्याओं का समाधान किया जाए और शिकायतों पर कार्रवाई की जाए।

    प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छात्र पिछले वर्ष आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी से भी इसकी शिकायत कर चुके थे।अधिकारियों ने पहुंचकर सुनीं समस्याएं सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी, कटघोरा पुलिस और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    अधिकारियों ने छात्रों और उनके स्वजन से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन, छात्रावास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है और पहले भोजन में कीड़े मिलने की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

    खबरें और भी

    प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांगप्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्राचार्य अहमद खान और छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांग की। छात्रों ने यह भी कहा कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया जाए। कटघोरा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने आश्वासन दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया।