Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhuvneshwar Kumar की भारतीय टीम में वापसी हो, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- 'अब क्‍या बेहतर करके दिखाएं?'

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2026 में भुवनेश्‍वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की और 16 मैच में 28 विकेट चटकाए। वह 19वें सीजन में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे ...और पढ़ें

    भुवनेश्‍वर कुमार

    भुवनेश्‍वर कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में भुवनेश्‍वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की और 16 मैच में 28 विकेट चटकाए। वह 19वें सीजन में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे। इसके बाद से ही इस तेज गेंदबाज की भारतीय टीम में वापसी की मांग उठ रही है।
    पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 36 साल के भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते थे।

    आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब

    आईपीएल 2026 में भुवनेश्‍वर ने 7.95 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना आईपीएल खिताब बरकरार रखा। यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा से पूछा गया कि क्या भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

    शॉर्ट-लॉन्‍ग टर्म का पेंच फंसा

    भुवनेश्‍वर ने कहा, "अगर आप इमोशनली सोचें तो आपको लगेगा कि उन्हें खिलाया जाना चाहिए क्योंकि अगर प्रदर्शन ही मापदंड है, तो कोई और क्या कर सकता है? आपको मौका तो मिलना ही चाहिए, लेकिन फिर सवाल उठता है कि क्या यह शॉर्ट टर्म प्‍लान है या लॉन्‍ग टर्म सोच। व्‍हाइट बॉल क्रिकेट साइकिल में चलता है। टी20 में विश्व कप खत्म होते ही अगले छह महीनों के भीतर बदलाव शुरू हो जाते हैं जो आपको 2028 के लिए तैयार करते हैं।"

    सेलेक्‍टर्स से की मांग

    2028 टी20 विश्व कप के लिए भुवनेश्वर की उपलब्धता पर अनिश्चितता व्यक्त करते हुए चोपड़ा ने सेलेक्‍टर्स से आरसीबी के इस तेज गेंदबाज को सबसे छोटे फॉर्मेट में चुनने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा, "भुवनेश्वर कुमार को कम से कम कुछ मौके तो दीजिए, क्योंकि वो तेज गेंदबाज हैं।"

    खबरें और भी

    भुवनेश्‍वर की उम्र बढ़ रही

    आकाश ने कहा, "अगर भुवनेश्‍वर बल्लेबाज होते तो मैं कहता कि उन्हें छोड़ दीजिए, क्योंकि ऐसे कई बल्लेबाज हैं। भारत को बहुत सारे टी20 क्रिकेट खेलने हैं, इसलिए उन्हें खिलाइए। क्या पता, वो आपको विश्व कप जिता दें। दो साल बहुत लंबा समय होता है। उनकी उम्र भी बढ़ रही है। वो पहले ही 36 साल के हो चुके हैं। शायद एक तेज गेंदबाज के लिए इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलना थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन हो सकता है उन्हें टी20 क्रिकेट में मौका मिल जाए।"

    प्रदर्शन पर एक नजर

    भुवनेश्वर कुमार ने 86 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 6.96 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट लिए हैं। 5/4 इस फॉर्मेट में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्‍होंने 2 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। भुवनेश्‍वर ने नवंबर 2022 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है।

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर ने 'वोबली सीम' से IPL में बल्लेबाजों को किया पस्त, इस गेंदबाजी के मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: इन 5 'पांडवों' ने मचाया तांडव, तब जाकर खिताब बचा पाई RCB