Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद Shreyas Iyer की कप्तानी पर खतरा? पूर्व भारतीय कोच ने दिया हैरान करने वाला बयान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:31 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अय्यर की कप्तानी को लेकर चर्चा हो रही है। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले खेले और 6 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद रहा। श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के लिए अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने उनकी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    नायर का कहना है कि अय्यर को कप्तानी से नहीं हटाया जाना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है, तो इससे अफरा-तफरी मच जाएगी। उनका कहना है कि अय्यर को टीम को आगे बढ़ाने के लिए गाइडेंस की जरूरत है। नायर ने श्रेयस को कप्तान से हटाए जाने की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका मानना है कि अय्यर का कप्तान के तौर पर भविष्य खतरे में नहीं है।

    अभिषेक नायर ने किया श्रेयस अय्यर का सपोर्ट

    जियोस्टार पर बात करते हुए नायर ने कहा, "आप जब किसी को चैंपियन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी देते हैं, तो उनसे टीम चुनने की भी आजादी देना चाहते हैं। पहली बार, जब आप टीम की कप्तानी मिलती है, तो ये कहने की आजादी नहीं मिलती कि मैं टीम को यहां ले जाना चाहता हूं। आप पहले टीम को संभालते हैं और फिर देखते हैं क्या करना है। इन दोनों सीरीज के बाद उनके पास सोचने और समझने का समय होगा कि कैसा खेलना है और उसे सपोर्ट स्टाफ से क्या चाहिए। ये कहना गलत होगा कि कप्तान के तौर पर अय्यर का भविष्य खतरे में है।"

    नायर ने आगे कहा, "ये मुश्किल सीरीज रही है और आप अय्यर पर उंगली उठा सकते हैं। ये महसूस करने दें कि ये उनकी टीम है। ठीक उसी तरह जैसे हैरी ब्रूक को अभी लगता है। बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथ। रोहित शर्मा को इंडिया या के लिए या विराट कोहली को टेस्ट टीम के साथ। शुभमन गिल भी जब, पहली बार वनडे के कप्तान बने थे, तो कुछ सीरीज नहीं जीत पाए थे। अभी शुरुआत दिन हैं और पैनिक बटल दबाने की जरूरत नहीं है।"

    खबरें और भी

    अय्यर की कप्तानी में खराब शुरुआत

    अय्यर की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 4-0 से हार मिली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया था। इससे पहले आयरलैंड में भी लगातार दो मैच हारकर टीम इंडिया सीरीज हार गई थी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें अय्यर उपकप्तान हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वे टीम की टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान, वनडे और टेस्ट खेले बिना ही बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम की वापसी से खुश नहीं रमीज राजा! PCB को जमकर लताड़ा, शान मसूद के सपोर्ट में उतरे