Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान, वनडे और टेस्ट खेले बिना ही बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इंटरनेशन क्रिकेट में अनोखा कीर् ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इंटरनेशन क्रिकेट में अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है।

    जिन्होंने बिना कोई टेस्ट और वनडे खेले सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही तूफानी बल्‍लेबाज ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ दिया है।

    अब तक खेले 53 मुकाबले

    • अभिषेक शर्मा ने 6 जुलाई 2024 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।
    • उन्‍होंने अब तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
    • इस दौरान 52 पारियों में इस ओपनर ने 32.36 की औसत और 190.35 की स्‍ट्राइक रेट से 1618 रन बनाए हैं।
    • इस फॉर्मेट में उनके नाम 11 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं।
    • उनका बेस्‍ट स्‍कोर 135 रन है। इतना ही नहीं वह 19 पारियों में 7 विकेट भी ले चुके हैं।
    • अभिषेक ने अब तक वनडे और टेस्‍ट डेब्‍यू नहीं किया है।

    बद्री ने खेले थे 52 मैच

    कैरेबियाई जादुई स्पिनर सैमुअल बद्री अपने समय में वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले के सबसे अहम गेंदबाज हुआ करते थे। उन्होंने बिना कोई अन्य फॉर्मेट खेले अपने देश के लिए 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

    इस लिस्‍ट में जिम्बाब्वे के ताशिंगा मुसेकिवा 41 मैचों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा 30 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 25 टी20I मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

    बिना अन्य फॉर्मेट खेले सर्वाधिक T20I खेलने वाले प्‍लेयर

    • अभिषेक शर्मा (भारत): 53 मैच
    • सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज): 52 मैच
    • ताशिंगा मुसेकिवा (जिम्बाब्वे): 41 मैच
    • नुवान तुषारा (श्रीलंका): 30 मैच
    • हर्षल पटेल (भारत): 25 मैच

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 5th T20I: इंग्‍लैंड ने भारत का क्‍लीप स्‍वीप कर हासिल किया T20I रैंकिंग का ताज, टीम इंडिया के दामन पर पहली बार लगा कलंक

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

    खबरें और भी