Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कुछ भी हो सकता है', अभिषेक शर्मा ने बना लिया युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने का मन! 14 गेंदों पर फिफ्टी लगाने के बाद साफ किए इरादे

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 10:30 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (57) के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी।

    अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी।

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

    2. अभिषेक शर्मा ने खेली 68 रनों की पारी 

    3. युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (57) के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम की। अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

    वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए। 2007 में युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन जड़ दिए। अपनी पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 5 छक्‍के लगाए।

    युवराज सिंह के रिकॉर्ड पर बात की

    14 गेंदों में अर्धशतक लगाने को लेकर अभिषेक शर्मा ने कहा, "मेरी टीम मुझसे यही चाहती है और मैं बस हर बार इसे निभाने की कोशिश करता हूं। हर बार ऐसा करना आसान नहीं होता, पर मुझे लगता है कि यह सब मानसिक तैयारी और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी निर्भर करता है। युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी नामुमकिन से भी ज्‍यादा है, लेकिन फिर भी, कुछ भी हो सकता है। कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है क्योंकि मुझे लगता है कि इस सीरीज में सभी बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी यह रोमांचक होने वाला है।"

    पहली गेंद पर अभिषेक ने मारा सिक्‍स

    पहली ही गेंद पर छक्का लगाने को लेकर अभिषेक ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पहली ही गेंद पर छक्का मारना चाहता हूं। मैं गेंदबाज के बारे में सोचता हूं कि अगर वो मेरी पहली ही गेंद पर मुझे आउट करना चाहता है, तो वो मुझे क्या गेंद फेंक सकता है। ये सब मेरे दिमाग में रहता है और मैं बस उस गेंद पर खेलना चाहता हूं।"

    खबरें और भी

    T20I में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन

    • 12 गेंद: युवराज बनाम इंग्लैंड (2007)
    • 14 गेंद: अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)*
    • 16 गेंद: हार्दिक बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025)
    • 17 गेंद: अभिषेक बनाम इंग्लैंड (2025)

    फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज 50 रन

    • 12 गेंदें: युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
    • 13 गेंदें: जान फ्रायलिंक बनाम जिम्बाब्वे, बुलावेयो 2025
    • 14 गेंदें: कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड 2016
    • 14 गेंदें: अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026 *
    • 15 गेंदें: क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरिन 2023

    टी20I में अधिकतर 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन

    • 9 बार: अभिषेक शर्मा *
    • 8 बार: सूर्यकुमार यादव
    • 7 बार: फिल साल्ट
    • 7 बार: एविन लुईस

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd T20I: बरसापारा में बरसे अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, भारत ने वनडे सीरीज में हार का बदला लिया

    यह भी पढ़ें- युवराज सिंह नहीं इस भारतीय बल्‍लेबाज को फॉलो करते हैं अभिषेक शर्मा, चौंकाने वाला नाम लिया