विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के चैलेंज पर अभ‍िषेक शर्मा का पलटवार, बोले - 'पता नहीं वो कैसे खेलते थे'

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:50 PM (IST)

अभिषेक शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 35 गेंदों में शतक जमाया। भारतीय ओपनर ने युवराज ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह (Pic Credit- X)

अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह (Pic Credit- X)

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जमाया शतक

  2. वेलिंगटन में शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जमाया

  3. शर्मा ने युवराज सिंह के चैलेंज पर दिया जवाब

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर युवराज सिंह को एक मजेदार जवाब दिया है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक के 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं जमाने पर तंज कसा, जिसका युवा बल्‍लेबाज ने मजेदार जवाब दिया।

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 35 गेंदों में शतक जमाया। मैच के बाद शर्मा ने स्‍वीकार किया कि 12 गेंदों में अर्धशतक जमाना आसान नहीं। भारतीय ओपनर ने साथ ही हैरानी जताई कि 2007 में पता नहीं कि युवराज सिंह किस तरह की क्रिकेट खेलते थे।

युवराज सिंह ने लिए मजे

बता दें कि युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को मैच विजयी पारी खेलने पर बधाई दी, लेकिन मजाक में कहा कि बाएं हाथ के बल्‍लेबाज 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं लगा सके। पता हो कि अभिषेक की पारी के दम पर भारत ने न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से मात देकर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई।

storyyuvi

अभिषेक ने दिया तगड़ा जवाब

मैच के बाद अभिषेक से युवराज सिंह के तंज के बारे में सवाल किया तो युवा बल्‍लेबाज ने कहा कि 12 गेंदों में अर्धशतक जमाना कहने में आसान है। अभिषेक ने कहा, 'मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं। मुझे नहीं पता कि उस समय युवी पाजी किस तरह की क्रिकेट खेलते थे। मगर यह बिलकुल भी आसान नहीं।'

उन्‍होंने आगे कहा, 'आप जाकर 12 गेंदों में 50 रन नहीं जमा सकते। ऐसा सदियों में एक बार होता है।' बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने स्‍पष्‍ट किया कि निजी कीर्तिमानों का पीछा करना उनकी योजना का हिस्‍सा नहीं था। इसके बजाय उनका और वैभव का प्‍लान टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने का था, ताकि न्‍यूजीलैंड पर दबाव बना सके।

मैच जीतना ही प्राथमिकता

अभिषेक शर्मा ने कहा, 'एक बल्‍लेबाज होने के नाते, हम कीर्तिमान के पीछे नहीं भागते। हम हमेशा टीम के लिए मैच जीतना चाहते हैं। विशेषकर वैभव। वो साथ में था। हमारी योजना बस टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की थी।'

बता दें कि वेलिंगटन में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में भारत ने अभिषेक-वैभव की तूफानी पारियों के दम पर केवल 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। अभिषेक ने 55 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्‍के की मदद से 113 रन बनाए। वैभव ने 19 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 45 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की खतरनाक बल्लेबाजी से भारत ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... अभिषेक शर्मा का तांडव देख न्यूजीलैंड ने खोए होश; भारत का शान से सीरीज पर कब्जा

यह भी पढ़ें- Abhishek Sharma ने 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर, विराट कोहली का कीर्तिमान तोड़ डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।