'भयंकर गर्मी और क्रैम्प्स': सीरीज हारने के बाद छलका अफगानिस्तान के कप्तान का दर्द, बताई हार की असली वजह
शनिवार को चेन्नई में खेले गए आखिरी वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा। ...और पढ़ें

हशमतुल्लाह शाहिदी
HighLights
भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे
3-0 से यह सीरीज अपने नाम की
शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप किया। शनिवार को चेन्नई में खेले गए आखिरी वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के शतक और अजमतुल्लाह उमरजई की फिफ्टी की बदौलत 218 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट चटकाए। वह मैच के हीरो रहे।
219 रन के टारगेट को भारत ने 28.4 ओवर में चेज कर लिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। वह 110 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 79 रन बनाए। सीरीज हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का दर्द छलका। उन्होंने हार की असली वजह बताई।
अच्छा फिनिश नहीं कर पाए
शाहिदी ने कहा, "मुझे लगता है कि आज शुरुआती 10 ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमने विकेट गंवा दिए जिससे हम दबाव में आ गए। इसके बाद मैंने और अजमत ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन बैटिंग में हम अच्छा फिनिश नहीं कर पाए क्योंकि उस साझेदारी के बाद हमने लगातार विकेट गंवा दिए। इसी वजह से हम काफी रन नहीं बना पाए।"
पहले वनडे शतक पर बोले
अपने पहले वनडे शतक पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 95 मैचों के लंबे इंतजार के बाद मैंने अपना पहला शतक लगाया। मुझे अच्छा लग रहा है और इंशाअल्लाह मैं आज से ही अपने देश के लिए बार-बार ऐसा करने की पूरी कोशिश करूंगा। बहुत गर्मी थी और मुझे क्रैम्प्स आ रहे थे। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।"
खबरें और भी
हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी
आगे का क्या प्लान है? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, लेकिन जब भारत की बात आती है तो भारत में खेलना मुश्किल होता है और हम सीखेंगे; हम अच्छा नहीं खेले। हम उससे सीखेंगे। मुझे लगता है कि हम एक अच्छी टीम हैं, लेकिन हम वनडे क्रिकेट से दूर थे क्योंकि हमने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आठ महीने पहले खेला था। अब हम आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगे।"