Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 3rd ODI: भारत की वनडे में सबसे तूफानी शुरुआत, 22 साल पुराना महारिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:51 PM (GMT+05:30)

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें

    219 रन चेज करने उतरा भारत

    219 रन चेज करने उतरा भारत

    HighLights

    1. भारत को पेनल्‍टी के 5 रन मिले

    2. अफगानिस्‍तान ने बनाए 218 रन

    3. हशमतुल्लाह शाहिदी का शतक

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।

    219 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में 23 रन बनाए। यह वनडे में पारी के पहले ओवर में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्‍यादा रन हैं। इससे पहले 2004 में भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ कोलंबो में 44 रन बनाए थे।

    वनडे में पारी के पहले ओवर में भारत द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

    • 23 बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई- 2026 *
    • 22 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो- 2004
    • 20 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी- 2020

    5 रन पेनल्‍टी के मिले

    भारतीय टीम ने 5/0 स्कोर से शुरुआत की, क्योंकि कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी डेंजर एरिया में दौड़े थे, ऐसे में पेनल्टी के 5 रन भारत को मिले। अफगानिस्‍तान की ओर से पहला ओवर अजमतुल्लाह उमरजई ने किया। उन्‍होंने इस ओवर में 10 गेंद कीं।

    पहले ओवर का हाल

    पहले ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद वाइड थी, ऐसे में जब इसे फिर से किया गया तो यशस्‍वी जायसवाल ने 2 रन लिए। तीसरी बॉल पर 4 रन आए। चौथी बॉल नो बॉल हुई, फिर वाइड, फिर नो बॉल हुई और फिर इस पर कोई रन नहीं आया। 5वीं बॉल पर यशस्‍वी ने एक और चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर कोई स्‍कोर नहीं बना। इस तरह ओवर से 18 और पेनल्‍ट के 5 कुल 23 रन बने।

    कप्‍तान ने लगाया शतक

    अफगानिस्‍तान की पारी की बात करें तो टीम 218 रन पर ढेर हुई। कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतकीय पारी खेली। उन्‍होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए। अपनी इस पारी में अफगान कप्‍तान ने 13 चौके और 1 छक्‍का लगाया। अजमतुल्लाह उमरजई (50) ने अर्धशतक लगाया। भारत की ओर से प्रसद्धि कृष्‍णा ने 5 विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर रचा इतिहास, 8 साल बाद भारत के लिए बना ये अनोखा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI Live Score Update: यशस्‍वी जायसवाल की फिफ्टी, भारत का स्‍कोर शतक के करीब