गौतम गंभीर की पॉलिटिक्स ने भारतीय टीम को किया बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच पर लगाया गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद का कहना है कि गौतम गंभीर ने क्रिकेट में राजनीति को ला दिया है। ...और पढ़ें

गौतम गंभीर
HighLights
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार
अक्षर पटेल को किय गया था बाहर
गौतम गंभीर पर राजनीति करने का आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार की वजह से टीम इंडिया का सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं होने वाला है। भारत की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट अहमद शहजाद का कहना है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की राजनीति की वजह से भारतीय टीम की छबि खराब हुई है।
शहजाद ने गंभीर पर भारतीय टीम में राजनीति को घुसाने का आरोप लगाया। उनका मानना है कि टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी लेकिन उन्हें सही मैनजमेंट के तहत खिलाया नहीं जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल की वजह वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई, जिसकी काफी आलोचना हुई। शहजाद भी यही आरोप लगा रहे हैं कि गंभीर खिलाड़ियों को ठीक तरीके से मैनज नहीं कर पा रहे हैं।
अहमद शहजाज ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना
पाकिस्तान के एक शो 'हारना मना है', पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा, "आप किसी भी क्षेत्र में काम के लिए आते हैं, तो उसके लिए आपको पूरी एकाग्रता की आवश्यकता होती है। गंभीर ने राजनीति में कदम रखा और उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई। राजनीति में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अब राजनीति को टीम के माहौल में ला दिया है। गंभीर की इस राजनीति की वजह से भारतीय टीम की छबि को नुकसान पहुंचा है।"
शहजाद का मानना है कि कुलदीप यादव जैसे मैच विनर को टीम से बाहर रखना भारत का गलत फैसला है। इस तरह के खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, टीम के पास जो खिलाड़ी हैं, उनका ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास कुलदीप यादव जैसा मैच विनर है लेकिन उसे प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा रहा है।
अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अक्षर पटेल को बाहर बिठाना एक हैरानी भरा फैसला था। अक्षर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें बाहर रखा गया। ये फैसला टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ क्योंकि सुंदर ने न तो 4 ओवर की गेंदबाजी की और न ही वे बल्लेबाजी में रन बना सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।