Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को इतना कमजोर कभी नहीं देखा, पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी को 'नकारा' करार दिया

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:13 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी पर जमकर गुस्सा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार

    2. पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना

    3. नकवी को बताया कमजोर चेयरमैन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने नकवी को सबसे कमजोर अध्यक्ष करार दिया। यही नहीं शहजाद का कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने अहंकार में रहते हैं। उनका कहना है कि टीम के प्रदर्शन पर बात करने पर प्लेयर्स एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं और खुद का बचाव करते हैं।

    पाकिस्तान की टीम हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए जगह नहीं बना सकी। विश्व कप के बाद पाक टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया, जहां उन्हें 1-2 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब शहजाद ने अपना गुस्सा निकाला है और उन्होंने मौजूदा पीसीबी को पाकिस्तान के इतिहास का अब तक का सबसे कमजोर बोर्ड करार दिया है।

    अहमद शहजाद ने साधा निशाना

    अहमद शहजाद ने कहा, आपके प्लेयर्स का स्तर वैसा नहीं है, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 5-7 साल पहले पीएसएल के लिए एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया था। ये 6-8 लड़के पीएसएल का चेहरा हैं और यही पाकिस्तान की टीम का भी चेहरा हैं। क्या वे पाकिस्तान टीम की किस्मत बदल पाएंगे? आपने उन लड़कों को स्पॉनशरशिप दी और उनके ऊपर पैसा लगाया। उन्हें पीएसएल में कप्तानी सौंपी गई। आपने पूरी पाकिस्तानी टीम उन्ही लड़कों और उनके एजेंटो के हवाले कर दी।

    शहजाद ने आगे कहा, "उन खिलाड़ियों ने अपनी जेबें भरी, आग लगाई, मौज-मस्ती की, पार्टियां की और अपनी जेबें भरी। उन्होंने जो आनंद लिया, क्या उससे पाकिस्तान टीम को जीत दिला पाए। खिलाड़ियों के अंदर ऐसी हिम्मत आ गई है कि वे मानने को तैयार नहीं हैं कि वे इसके लिए जिम्मेदार हैं। वे एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हुए नजर आते हैं। आज उनके अंदर ऐसा अहंकार आ चुका है, जो टूटने का नाम नहीं ले रहा। मैंने इतना कमजोर बोर्ड पहले कभी नहीं देखा।"

    खबरें और भी

    PCB बहुत कमजोर हो गया है: शहजाद

    शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए नकवी निशाना साधा और कहा, "जब आप पाकिस्तानी खिलाड़ियों से इसके बारे में बात करते हैं, तो नई कहानियां गढ़ना शुरू कर देते हैं। मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना कमजोर क्रिकेट बोर्ड नहीं देखा है। ऐसा लगता है कि उनके पास कोई पावर नहीं है। वे अपने फैसलों में खिलाड़ियों के सामने घुटने टेकते हुए दिखाई देते हैं। ये पीसीबी कुछ नहीं कर सकता है। उनका काम था, नए चेहरों को लाना, जो नहीं कर सके। हर घटना के बाद ये नया हथकंडा आजमाते हैं लेकिन अब लोग उनकी चाल को समझ चुके हैं।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम-फखर जमान ने धोखे से खेला T20 World Cup 2026, दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगा PCB?