Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'श्रीलंका में डिफेंसिव खेलकर नहीं जीत सकते', टेस्ट सीरीज से पहले अजिंक्य रहाणे ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया 'गुरुमंत्र'

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:34 PM (IST)

    पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंका के विरुद्ध 15 अगस्त से गाल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आक्रामक खेलने की सल ...और पढ़ें

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    बेंगलुरु, पीटीआई। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंका के विरुद्ध 15 अगस्त से गाल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आक्रामक खेलने की सलाह दी है। श्रीलंका के 2017 के दौरे पर 3-0 से मिली जीत में रहाणे ने अहम भूमिका निभाते हुए एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

    उन्होंने ईटीपीएल द्वारा कराए गए इंटरव्यू में कहा कि मेरा मानना है कि श्रीलंका में पहले दिन का विकेट अच्छा होता है लेकिन गेंदबाज पर हावी होना जरूरी है। मैंने श्रीलंका में यही सीखा है कि आप रक्षात्मक नहीं खेल सकते। उन्होंने कहा कि आपको अधिक आक्रामक होना होगा क्योंकि उनके विकेट स्पिनरों के मददगार है।

    श्रीलंका के पास बेहतरीन स्पिनर भी हैं और मेजबान टीम को हराना हमेशा कठिन होता है। इतने साल के अपने अनुभव पर मैं इतना ही कह सकता हूं कि किसी को हलके में नहीं लिया जा सकता। किसी समय भारत के लिये सभी प्रारूपों में खेलने वाले रहाणे ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी पिछले कुछ साल में पूरी तरह से बदल गई है, खासकर जबकि टी-20 प्रारूप इतना लोकप्रिय हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि खेल बहुत बदल गया है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो आप देखेंगे कि कितने टी-20 क्रिकेटर भी टेस्ट खेल रहे हैं। स्कूप, लैप, स्विच हिट, रिवर्स स्वीप शाट लगाए जा रहे हैं जो अच्छी बात है। खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट में हर प्रारूप की जरूरत के मुताबिक तेजी से ढलना होता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद वह क्रिकेट के लिए योगदान देते रहना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि मैं अभी भी खेलना चाहता हूं। यह नहीं कह सकता कि साल में कितने मैच खेलूंगा लेकिन यही कहूंगा कि अभी खेल सकता हूं। यही वजह है कि मैं ईटीपीएल खेल रहा हूं। आईपीएल टीम का मेंटोर बनकर भी खुशी होगी क्योंकि मेरे पास जो अनुभव है, उससे मैं खिलाड़ियों की मानसिकता बखूबी समझ सकता हूं।

    यह भी पढ़ें- संन्यास के बाद अब यूरोप में बजेगा अजिंक्य रहाणे का डंका, ETPL की एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़े पूर्व भारतीय कप्तान

    यह भी पढ़ें- धोनी-कोहली महान नहीं! संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का नाम