T20 World Cup 2026: पाकिस्तान में नहीं बायकॉट की हिम्मत, विश्व कप से पहले भारतीय दिग्गज ने किया एलान
पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में अमेरिका, भारत, नामीबिया और नीदरलैंड टीम भी है। 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और ...और पढ़ें

विश्व कप की तैयारी कर रही पाकिस्तान टीम।
HighLights
विश्व कप के लिए पाक टीम का एलान
भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को
पाकिस्तान टीम को ग्रुप ए में जगह मिली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 से आउट होने के बाद खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार के बीच मीटिंग हो चुकी है। मोहसिन नकवी ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी।
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ कर दिया है कि वह शुक्रवार या सोमवार को साफ कर देंगे कि पाकिस्तान विश्व कप में खेलेगा या नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की अनुमति के बिना पाकिस्तान टीम विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि, इन सब के बीच विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान भी हो चुका है।
रहाणे ने कही ये बात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में 2026 टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का साहस नहीं है। रहाणे ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उनमें हिम्मत है? वे आएंगे।"
दिसंबर 2024 में बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों ही देश आईसीसी के इवेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे। एशिया कप 2025 में मुकाबले दोनों देशों ने दुबई में खेले थे। अब टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका के कोलंबो और पल्लेकेले में होगी।
खबरें और भी
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में अमेरिका, भारत, नामीबिया और नीदरलैंड टीम भी है। 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। दोनों ही टीमों के फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है।
विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
पाकिस्तान का शेड्यूल
- 7 फरवरी, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड- कोलंबो
- 10 फरवरी, पाकिस्तान बनाम अमेरिका- कोलंबो
- 15 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत- कोलंबो
- 18 फरवरी, पाकिस्तान बनाम नामीबिया- कोलंबो