Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs AUS: बाबर आजम को अकेला कैसे छोड़ दें? नाक कटाने की कोई वजह नहीं छोड़ते; फिर खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरे

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 06:07 PM (IST)

    ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में बाबर आजम एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 4 नंबर पर उतरे बाबर ने 120 की स्‍ ...और पढ़ें

    बाबर का नहीं चला बल्‍ला।

    बाबर का नहीं चला बल्‍ला।

    HighLights

    1. पहले टी20 में नहीं चला बाबर का बल्‍ला

    2. बाबर आजम ने बनाए सिर्फ 24 रन 

    3. पाकिस्‍तान-ऑस्‍ट्रेलिया की हो रही जंग 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 से पहले पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज से दोनों टीमें विश्‍व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी समस्‍या अभी हल होती नजर नहीं आ रही है। यह समस्‍या है बाबर आजम की फॉर्म, बीबीएल में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर अब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरे हैं।

    बाबर ने बनाए 24 रन

    ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में बाबर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 4 नंबर पर उतरे बाबर ने 120 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 20 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने 1 चौका और 1 छक्‍का भी लगाया। एडम जैम्‍पा ने उन्‍हें LBW आउट किया।

    बाबर का बचाव किया था

    पहले टी20 मुकाबले से पहले पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा ने बाबर आजम की फॉर्म का बचाव किया था। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आगा ने कहा था कि बाबर को अकेला छोड़ दो। टीम में 14 और भी प्‍लेयर हैं। उनको लेकर भी सवाल होने चाहिए। दरअसल, हाल ही में खत्‍म हुई बिग बैश लीग में बाबर आजम ने बल्‍ले से काफी निराश किया था।

    बीबीएल में बाबर का प्रदर्शन

    सिडनी सिक्सर्स के सलामी बल्‍लेबाज बाबर आजम ने लीग में 11 मैच खेले। इस दौरान उन्‍होंने 22.44 के औसत और 103.06 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। सिडनी सिक्सर्स फ्रेंचाइजी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बाबर को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सिडनी टीम फाइनल में पहुंची। हालांकि, उन्हें पर्थ स्कॉर्चर्स से हार का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    बाबर के आंकड़े

    बाबर आजम ने अपने करियर में अब तक 136 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 129 पारियों में बाबर ने 39.54 की औसत और 128.45 की स्‍ट्राइक रेट से 4429 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्‍होंने 38 अर्धशतक के साथ ही 3 शतक भी लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्‍ट स्‍कोर 122 रन है।

    यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: 'बाबर आजम को अकेला छोड़ दो', बिग बैश लीग में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने लगाई गुहार

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी पर आईसीसी की चेतावनी से डरा पाकिस्तान, टूर्नामेंट के लिए कर दिया टीम का एलान