टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी पर आईसीसी की चेतावनी से डरा पाकिस्तान, टूर्नामेंट के लिए कर दिया टीम का एलान
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जबकि पहले बहिष्कार की धमकी दी थी। बाबर आजम को टीम में बरकरार रखा गया है ...और पढ़ें
-1769325734114_m.webp)
पाकिस्तान ने किया टी20 वर्ल्ड कप टीम का एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से आठ मार्च के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी के बीच पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय का एलान कर दिया है। अपने दूसरे खिताब की कोशिश में लगी पाकिस्तान ने दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर भरोसा जताया है।
बाबर वो खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन इसके बाद से दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की जमकर आलोचना हो रही थी। उनको टी20 टीम से अंदर-बाहर किया जा रहा था। टी20 में बाबर की उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर काफी आलोचना होती है, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
ऑलराउंडरों को दी तरजीह
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सेलेक्शन कमेटी ने टी20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए ऑलराउंडरों को टीम में तरजीह दी है। टीम में फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करने का दम रखते हैं। हारिस रऊफ टीम में नहीं है और ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के कंधों पर होगी।
कप्तानी का जिम्मा सलमान अली अगा पर ही है। बाबर के अलावा सलमान, फखर जमां, सैम अयूब पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। स्पिन में शादाब के साथ अबरार अहमद पर सभी की नजरें रहेंगी
ऐसा है शेड्यूल
पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। उसके साथ इस ग्रुप में भारत, नीदरलैंड्स और अमेरिका हैं। पाकिस्तान को अपना पहला मैच सात फरवरी को कोलंबो में खेलना है। 10 तारीख को ये टीम कोलंबो में ही अमेरिका के खिलाफ उतरेगी। 15 फरवरी को उसका सामना भारत से होगा और 18 तारीख को नामीबिया के खिलफ पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच होगा।
खबरें और भी
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने कहा था कि वह भी टूर्नामेंट का बायकॉट कर सकती है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ये बात कही थी। आईसीसी तक ये बात पहुंची थी और उसने पीसीबी को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो फिर उसका इंटरनेशनल क्रिकेट में अस्तित्व नाम मात्र का रहा जाएगा।