PAK vs AUS: 'बाबर आजम को अकेला छोड़ दो', बिग बैश लीग में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने लगाई गुहार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने बताया कि बाबर आजम से सारे सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरी बस यही इच्छा ह ...और पढ़ें
-1769615328316_m.webp)
खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर।
HighLights
बिग बैश लीग में नहीं चला बाबर का बल्ला
बाबर ने 11 मुकाबलों में बनाए 202 रन
29 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बिग बैश लीग में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 से पहले बाबर पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी कप्तान सलमान सलमान अली आगा ने बाबर की फॉर्म का बचाव किया है। पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने बाबर आजम को अकेला छोड़ने की अपील की। बिग बैश लीग में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
बाबर के बारे में सवाल न हो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने बताया कि बाबर आजम से सारे सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बस यही इच्छा है कि एक दिन मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आऊं और बाबर के बारे में कोई सवाल न हो। मेरा मतलब है टीम में 11, बल्कि 14 और बल्लेबाज हैं, उनके बारे में भी सोचो, उनके बारे में भी बात करो।"
बाबर को अकेला छोड़ दो
आगा ने कहा, "उसे अकेला छोड़ दो, उसे बल्लेबाजी करने दो। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। आप कह सकते हैं कि बिग बैश में वह अपनी टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। लेकिन हमारे लिए वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि वह अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है और मेरे लिए अभी यही सबसे महत्वपूर्ण है। बिग बैश में जो हुआ उससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है।"
बाबर का नहीं चला बल्ला
सिडनी सिक्सर्स के लिए ओपनिंग करते हुए 11 मैचों में बाबर आजम ने 22.44 के औसत और 103.06 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 202 रन बनाए। एक मैच के दौरान उनके साथी ओपनर स्टीव स्मिथ ने बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया था और फिर बैक टू बैक चौके लगाए। सिडनी सिक्सर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बाबर को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सिडनी टीम फाइनल में पहुंची और उन्हें पर्थ स्कॉर्चर्स से हार का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल
- पहला टी20: 29 जनवरी
- दूसरा टी20: 31 जनवरी
- तीसरा टी20: 1 फरवरी
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी पर आईसीसी की चेतावनी से डरा पाकिस्तान, टूर्नामेंट के लिए कर दिया टीम का एलान