'हमें मजबूर किया', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों मिला मौका? अजीत अगरकर ने बताई वजह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने और इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ...और पढ़ें
-1780734331157_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
अभी 15 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में मचाया तहलका
श्रेयस को सौंपी गई टी20 टीम की कप्तानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने और इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड, आयरलैंड और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। इतना ही नहीं श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
अगर वैभव को इन सीरीज के दौरान इंटरनेशनल कैप सौंपी जाती है तो वह सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल 71 दिन के ही हैं।
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p
हमें मजबूर कर दिया
वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, "वैभव ने हमें उसे चुनने के लिए मजबूर कर दिया है। लगातार दो आईपीएल में हम उसकी प्रतिभा को देख सकते हैं। जाहिर है आगे और भी कठिन चुनौतियां होंगी। उसने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है।"
वह अभी बच्चा है
अगरकर ने वैभव के टी20 करियर की संभावनाओं पर कहा, वह अभी बच्चा है, "उसने अभी अपना सफर शुरू किया है। घरेलू सीजन शुरू होने पर हम उसे देखेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान इस बात पर है कि वह टी20 टीम में क्या योगदान दे सकता है।" वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हम वैभव के भविष्य को लेकर बहुत सतर्क हैं। हम उस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
खबरें और भी
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।