Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कोई बेंच पर बैठना नहीं चाहता', मुंबई इंडियंस से बाहर क्‍यों हुए अर्जुन तेंदुलकर? ऑलराउंडर ने अब किया खुलासा

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:40 PM (IST)

    अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आज लखनऊ का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से 

    2. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी यह टक्‍कर

    3. पहली जीत पर रहेगी दोनों कप्‍तानों की नजर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2021 से पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद अगले 5 सीजन वह MI का हिस्‍सा रहे।

    हालांकि, 19वें सीजन से हपले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक नई फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उम्‍मीद है कि इस नई फ्रेंचाइजी में उन्‍हें मुंबई इंडियंस की तुलना में ज्‍यादा मौके मिल सकते हैं।

    अर्जुन ने क्‍यों छोड़ा मुंबई का साथ

    शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस में अपने अनुभव और फ्रेंचाइजी में मिले मौकों के बारे में बात की। अर्जुन से पूछा गया, आपने मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच खेले और अच्छी गेंदबाजी की। आपकी स्विंग अच्छी थी। तो क्या आपको लगता है कि आपको और मौके मिलने चाहिए थे?

    इस पर अर्जुन ने कहा, "ऐसा किसे नहीं लगता? कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता। हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और जब मौका मिले तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।" अर्जुन ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी बात की। उन्‍होंने कहा, "11 खिलाड़ियों को चुनिए और खिलाइए। क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में, और किसी भी अन्य लीग में कोई 'इम्पैक्ट प्लेयर' नहीं होता। मैं पर्सनली 'इस रूल के खिलाफ हूं।"

    खबरें और भी

     

     

     

    लोअर मिडिल ऑर्डर में मिल सकता मौका

    लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाजों के लिए जाना जाता है। मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर में टीम कमजोर नजर आती है। ऐसे में अर्जुन को नंबर 6, 7 या 8 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। लखनऊ के मिडिल ऑर्डर के बारे में उन्‍होंने कहा, "हमारा मिडिल ऑर्डर भी बहुत मजबूत है। टी20 एक ऐसा खेल है जहां कोई भी किसी को भी हरा सकता है, इसलिए मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का हमारे पास अच्छा मौका है।"

    आज दिल्‍ली से होगी टक्‍कर

    आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 19वें सीजन में दोनों टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेंगी। लखनऊ की कप्‍तान ऋषभ पंत और दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल जीत के साथ श्रीगणेश करना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं, डॉग्‍स के साथ', Arjun Tendulkar ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे

    यह भी पढ़ें- 'वो खेलेगा ही नहीं', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आर. अश्विन ने की भविष्यवाणी; हर कोई रह गया हैरान