Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो खेलेगा ही नहीं', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आर. अश्विन ने की भविष्यवाणी; हर कोई रह गया हैरान

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 09:54 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बात कही है। अश्विन का मानना है कि आईपीएल-2026 में अर्जुन को खेल ...और पढ़ें

    आर अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कही बड़ी बात

    आर अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कही बड़ी बात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। मुंबई ने शार्दुल ठाकुर के साथ अर्जुन को ट्रेड किया है। सभी को उम्मीद है कि अर्जुन लखनऊ से डेब्यू करेंगे, लेकिन अश्विन का मानना है कि उन्हें मौका नहीं मिलेगा।

    अर्जुन ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2023 में मुंबई के लिए किया था। वह उस सीजन कुल चार मैच खेले थे और अगले सीजन यानी 2024 में उन्होंने एक ही मैच खेला था। 2025 में मुंबई ने उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया। इस सीजन वह लखनऊ में आए हैं और उम्मीद करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मैच खेलें।

    अश्विन ने बताई वजह

    अश्विन ने कहा है कि अर्जुन को लखनऊ की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलेगी क्योंकि टीम के पास पहले से ही मयंक यादव, एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश सिंह जैसे गेंदबाज हैं और इन सभी के रहते अर्जुन को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की संभावना काफी कम है।

    अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं। वहां जाते ही नहीं हैं। मुझे लगता है कि ये काफी मुश्किल है। मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी टीम के लाइनअप में हैं। कई सारे तेज गेंदबाज हैं। वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता है कि जब तक कई सारी चोटें नहीं लग जातीं अर्जुन के खेलने की संभावना है।"

    खबरें और भी

    लखनऊ को खिताब की दरकार

    साल 2022 से आईपीएल खेल रही लखनऊ की टीम को अपने पहले खिताब की दरकार है। 2022 और 2023 में इस टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में नहीं जा सकी थी। 2024 और 2025 में तो टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल ही टीम में आए हैं और वह चाहेंगे कि अपनी कप्तानी में इस फ्रेंचाइजी को विजेता बनाएं।

    यह भी पढ़ें- 'मैं चोट को सीरियस नहीं लेता था', मयंक यादव को बार-बार क्यों होती है इंजरी? बताई अपनी सबसे बड़ी गलती

    यह भी पढ़ें- 'वे ऐसे नहीं सुधरेंगे', विदेशी खिलाड़ियों पर क्यों भड़क गए सुनील गावस्कर? फ्रेंचाइजियों से की बड़ी मांग