Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं चोट को सीरियस नहीं लेता था', मयंक यादव को बार-बार क्यों होती है इंजरी? बताई अपनी सबसे बड़ी गलती

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 08:55 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2026 के लिए चोट से उबरकर तैयार हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे अपनी चोटों को गंभीरता से नहीं लेते थे ...और पढ़ें

    मयंक यादव

    मयंक यादव

    HighLights

    1. मयंक यादव ने अपनी चोटों को गंभीरता से न लेने की बात स्वीकारी

    2. सर्जरी के बाद खान-पान और नींद पर विशेष ध्यान दिया

    3. जसप्रीत बुमराह ने रिकवरी के लिए अपने अनुभव साझा किए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा सनसनी तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को तैयार हैं। पिछले दो सालों में वे अधिक समय तक चोटिल रहे हैं और पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। हालांकि, आईपीएल के आगामी सत्र में वे लखनऊ की तरफ से पूरी तरह से फिट होकर खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले मयंक ने अपनी चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

    युवा गेंदबाज का कहना है कि पहले वे अपने शरीर का ध्यान नहीं रखते थे। वे चोट या सर्जरी के बाद परामर्श को ठीक तरह से नहीं मानते थे और इसी वजह से बार-बार चोटिल हो रहे थे। मयंक ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह से सलाह ली। उन्होंने बुमराह के साथ अपने संबंधों को लेकर भी चर्चा की।

    तेज गेंदबाजी की क्षमता पर बोले मयंक यादव

    जियोस्टार पर बात करते हुए मयंक ने कहा, जब मैं गलियों में क्रिकेट खेलता था, तो स्पिन गेंदबाजी नहीं कर पाता था। इसी वजह से मैं तेज गेंदबाजी करता था और मेरा जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था। मेरे पिता भी मुझे बहुत सारे तेज गेंदबाजी के वीडियो दिखाते थे। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें जब खेलती थी, तो मैं ज्यादातर मैच देखता था। मुझे साउथ अफ्रीका के दो गेंदबाज बहुत पसंद थे, जिसमें हमारे गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और डेल स्टेन का नाम शामिल है। उनकी वजह से ही मेरे अंदर तेज गेंदबाजी करने का जुनून आया।

    मयंक ने आगे कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि मेरे पास हमेशा से ही रफ्तार थी। बहुत लोग मेरे बारे में ये कहते हैं कि मयंक यादव एक वंडर किड है यानी, जिसके अंदर कुदरती प्रतिभा है। ये सुनकर अच्छा लगता है लेकिन मैं शुरू से ही ऐसा नहीं था। तेज गेंदबाजी में चीजें अनिश्चित होती हैं कि इसे आप कर पाएंगे या नहीं। मैं जब आईपीएल में पहली बार आया, तो ट्रेनर मेरी स्पीड मापते थे और उस समय मुझे अपनी गति के बारे में पता चला।"

    खबरें और भी

    रिकवरी सेशन नहीं करता था: मयंक

    मयंक ने अपनी सर्जरी पर बात करते हुए कहा, "सर्जरी के बाद मेरे लिए सबकुछ बदल गया। पहले मैं अपनी देखभाल नहीं करता था। मुझे जब भी रिकवरी सेशन करने के लिए कहा जाता था, तो मैं उससे बचता था। मैं तमाम चीजों को नजरअंदाज कर देता था। हालांकि, सर्जरी के बाद मैंने खान-पान और नींद पर बहुत अधिक ध्यान दिया। मैं अपने शरीर की जितनी करता हूं, मेरा शरीर मैदान पर भी उतनी ही मेरी इज्जत करेगा।"

    जसप्रीत बुमराह टीचर की तरह: यादव

    जसप्रीत बुमराह के साथ अपने संबंधों को लेकर बात करते हुए यादव ने कहा, "मैं जब एनसीए में रिहैब कर रहा था, तो बुमराह भैया भी वहां पर थे। इस वजह से उनके और मेरे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वे मेरे लिए एक टीचर की तरह हैं। उनकी भी वैसी ही सर्जरी हुई थी। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे वापसी करनी है और किन चीजों पर ध्यान देना है। हम दोनों जब भी फोन पर बात करते हैं, तो वे जितना हो सके अपना अनुभव शेयर करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- धमकी देने वालों को स्टीव स्मिथ ने दिखाया ठेंगा, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे पाकिस्तान; कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं

    यह भी पढ़ें- 'सूर्या को कप्तान क्यों नहीं बनाया', IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर बवाल; अश्विन ने मैनेजमेंट को जमकर लगाई फटकार