'सूर्या को कप्तान क्यों नहीं बनाया', IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर बवाल; अश्विन ने मैनेजमेंट को जमकर लगाई फटकार
आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बवाल मचा हुआ है। क्रिस श्रीकांत के बाद अब रविचंद्रन अश्विन ने भी सूर्यकुमार यादव को एमआई का कप्ता ...और पढ़ें

रविचंद्र अश्विन
HighLights
मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर दिग्गजों की राय
सूर्या को कप्तान के रूप में चाहते हैं अश्विन
क्रिस श्रीकांत ने भी हार्दिक की कप्तानी पर उठाए थे सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मुंबई का कप्तान बनाना चाहिए। अश्विन हार्दिक को अच्छा कप्तान बताया लेकिन सूर्या को कप्तानी देने की बात की। पूर्व भारतीय स्पिनर पहले नहीं हैं, जिन्होंने सूर्या को कप्तान बनाए जाने की मांग की है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत भी ऐसी बात कह चुके हैं।
सूर्या ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई थी। इसके बाद से ही अब ऐसी चर्चा होने लगी है कि आखिर सूर्या को मुंबई का कप्तान क्यों नहीं होना चाहिए? वे भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम इंडिया को विश्व कप दिलाया है। ऐसे में अश्विन का कहना है कि सूर्या को कप्तान बनाए जाने को लेकर किसी भी तरह का विरोध ही नहीं होना चाहिए।
सूर्यकुमार यादव को कप्तान होना चाहिए: रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "सूर्यकुमार यादव का मुंबई का कप्तान न होना एक निर्विवाद सत्य है। उन्हें कप्तानी दे देनी चाहिए। मुझे पता है कि ऐसा नहीं होने वाला है और ये थोड़ी चिंता की बात है। हमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी गौर करना चाहिए। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए पांड्या ने पहले सीजन में ट्रॉफी जीती और फिर दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचाया। वे मुंबई में, जब शामिल हुए तो यही उम्मीद थी कि वे इसी सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे।"
अश्विन का मानना है कि हार्दिक का पहला सीजन रोहित शर्मा के विवाद में ही बीत गया। गौरतलब है कि 2024 में रोहित को हटाकर मुंबई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। उस सीजन टीम मैनेजमेंट के इस फैसला का भारी विरोध हुआ था। हार्दिक के खिलाफ फैंस मैदान पर नारेबाजी करते थे और मुंबई उस साल अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी।
खबरें और भी
हार्दिक के पास योग्यता की कमी नहीं: अश्विन
अश्विन ने आगे कहा, "हार्दिक को अब लोगों की तरह-तरह की बातों का सामना करना पड़ेगा। लोग कहेंगे कि सूर्यकुमार यादव भारत के मौजूदा कप्तान हैं, जबकि हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं। ये बहुत अलग तरह की स्थिति है और उनके मन में भी कई तरह की बातें चल रही होंगी। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि हार्दिक में योग्यता की कमी है। उन्होंने गुजरात की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।"