एसोसिएट देशों ने मोहा ICC सीईओ का दिल, श्रीलंका और जिम्बाब्वे को भी सराहा; कहा- वैश्विक हो रहा है क्रिकेट
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा है कि क्रिकेट निश्चित तौर पर वैश्विक हो रहा है, लेकिन भारत इसका मुख्य बाजार है। संजोग ने हाल ही में खत्म हुए टी20 व ...और पढ़ें

इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में किया था प्रभावित

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: हाल ही में टी-20 विश्व कप में एसोसिएट देशों के निडर प्रदर्शन की तारीफ करते हुए आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने उनके विकास को क्रिकेट के परिपक्व वैश्विक खेल बनने का संकेत बताया और कहा कि भारत मुख्य बाजार है, लेकिन क्रिकेट निश्चित तौर पर वैश्विक होता जा रहा है।
भारत ने 20 टीमों की भागीदारी वाला टी-20 विश्व कप जीता, लेकिन पहली बार टूर्नामेंट खेल रही इटली, अमेरिका, नेपाल और जिम्बाब्वे जैसी टीमों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
भारत मुख्य बाजार
गुप्ता ने डब्ल्यूपीपी मीडिया स्पोर्टिंग नेशन 13वें संस्करण में कॉलम में लिखा कि भारत विश्व क्रिकेट का मुख्य बाजार है। इसके प्रशंसकों की संख्या, वित्तीय मजबूती और खेल के प्रति समय-समय पर परखे गए लगाव से एक ऐसा मंच मिलता है, जिससे पूरे इकोसिस्टम को फायदा होता है।
हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में यह देखने को मिला है कि क्रिकेट के वैश्विकरण का जहाज एक गंतव्य से बहुत आगे निकल चुका है। उन्होंने लिखा कि आईसीसी पुरूष टी-20 विश्व कप 2026 में एसोसिएट देशों जैसे नेपाल, इटली और अमेरिका ने निडर क्रिकेट खेलकर दुनिया भर का ध्यान खींचा है।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने दिखाया दम
उन्होंने यह भी लिखा कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों ने सुपर आठ में पहुंचकर अपनी उस काबिलियत को साबित किया, जिसे अक्सर नजरंदाज किया जाता है। ये पल मैदान पर उलटफेर से काफी अधिक हैं। ये परिपक्व वैश्विक खेल के संकेत हैं। गुप्ता ने कहा कि महिला वनडे विश्व कप में भारत की खिताबी जीत से महिला क्रिकेट का विकास भी तेजी से होने की उम्मीद है, क्योंकि इसने एक प्रभावी बाजार को पूरी तरह से खोल दिया है।