'तुम मर क्यों नहीं जाते', वरुण चक्रवर्ती को बीमारी के बाद मिले थे ताने, विश्व विजेता खिलाड़ी ने बयां किया सालों पुराना दर्द
भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साल 2021 का एक किस्सा शेयर किया है जब बीमार होने पर उन्हें ताने सुनने को मिले थे। ऐसी बातों को ...और पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती ने शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपनी फिरकी का कमाल दिखाने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। ये मामला तब का है जब कोविड अपने चरम पर था और ये मिस्ट्री स्पिनर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहा था। वरुण कोविड की चपेट में आ गए थे और इसके बाद उन्हें ताने सुनने को मिले थे.
बात आईपीएल-2021 की है। वरुण इस आईपीएल के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अलावा संदीप वॉरियर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान उन्हें ऐसा कुछ सुनने को मिला था जिससे वो हैरान रह गए थे। आईपीएल-2021 बायो बबल में खेला गया था। पहले इसका आयोजन भारत में ही हुआ था, लेकिन फिर खिलाड़ियों में कोविड के मामले सामने आने के बाद इसे रोक दिया गया था और बाद में यूएई में बाकी बचा सीजन खेला गया था।
मर क्यों नहीं जाते
वरुण ने इस मामले को याद करते हुए यूट्यूब चैनल जर्नी टू जर्सी पर बात करते हुए कहा, "सबसे बुरा तब हुआ था जब 2021 में आईपीएल रुक गया था। इसे बीच में ही रोक दिया गया था क्योंकि मुझे कोविड हो गया था। मैं पहला इंसान था लीग में जिसे कोविड हुआ था। उस समय लोग मुझे गालियां दे रहे थे। उस समय आईपीएल ही ऐसी चीज था जिससे लोग टाइम पास कर रहे थे। इसके रुक जाने से लोग काफी नाराज थे। लोग मुझसे कह रहे थे कि तुम मर क्यों नहीं जाते।"
कोलकाता का अहम हिस्सा
वरुण कोलकाता की टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत तो किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से की थी, लेकिन बाद में कोलकाता आ गए और तब से इसी टीम का हिस्सा हैं। अभी तक खेले 84 आईपीएल मैचों में वरुण ने कुल 100 विकेट लिए हैं। हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में वह जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। दोनों के नाम 100 विकेट हैं।