विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: 'सबसे बड़ी जीत' बांग्लादेशी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पटकने के बाद दिया बड़ा बयान, एक बदलाव को दिया जीत का श्रेय

Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:18 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट मैच में ऐतिहासिक हार सौंपने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमल हुसैन शांतो फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इस जीत को अभी तक की सबसे बड़ी जीत बताया है।

नजमुल हुसैन शांतो जीत से हैं बेहद खुश

नजमुल हुसैन शांतो जीत से हैं बेहद खुश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हरा दिया। ये बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली टेस्ट जीत है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो इस जीत से बेहद खुश हैं और उन्होंने इस अपने देश की अभी तक की सबसे बड़ी जीत करार दिया है।

शांतो ने साथ ही बताया है कि टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता में आए बदलाव ने इस जीत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि पहले हमारे तेज गेंदबाज टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम अब सिर्फ स्पिनरों पर निर्भर नहीं है बल्कि तेज गेंदबाजी भी बेहतर हुई है।

'अपने आप पर गर्व है'

बांग्लादेश की नौ विकेटों की इस जीत पर शांतो फूले नहीं समा रहे हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा, "काफी खुश हूं। अपने आप और टीम के खिलाड़ी जिस तरह से खेले उस पर गर्व है। हमने काफी मेहनत की है।"

तेज गेंदबाजों के बेहतर होने पर उन्होंने कहा, "टेस्ट में बांग्लादेश में ये एक बहुत बड़ा मानसिक बदलाव है। पांच साल पहले, हमारे पेसर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन हम हाल के समय में काफी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वह उसे तवज्जो दे रहे हैं। वह टेस्ट खेलना चाहते हैं, अच्छा करना चाहते हैं। विश्व स्तर के खिलाड़ी बनना चाहते हैं। ये उनकी मानसिकता है। मुस्फिकुर और मोमिनुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उनको प्रेरित किया है।"

तन्जीद को सराहा

इस मैच में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तन्जीद हसन ने पहली पारी में शतक जमाया जिससे बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल करने में मदद मिली। यहीं से बांग्लादेश की जीत की राह तय लग रही थी। कप्तान ने उनकी जमकर तारीफ की।

शांतो ने कहा, "जब हम सफेद गेंद से खेलते हैं तो वह अटैक करते हैं, लेकिन टेस्ट में वह शांति से खेलते हैं और अपने शॉट्स लगाते हैं। एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के तौर पर हम चाहते हैं कि वह अपना इम्पैक्ट छोड़ें और उन्होंने ऐसा ही किया।"

सबसे बड़ी जीत

शांतो से जब इस जीत के मायने पूछे गए तो उन्होंने इसे बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा, "यह बांग्लादेश की किसी भी फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत है। हम आगे भी इसी तरह का कुछ खास करना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटक रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: चोट के बाद वापसी कर रहे हेजलवुड ने 'छक्का' लगा किया कमाल, खास लिस्ट में लिखवाया नाम