Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान Babar Azam ने रिपोर्टर की बोलती की बंद, बोले- टेंशन ना लें...

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:01 PM (IST)

    PSL 2026 Winner Babar Azam Statement: जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने अपने संन्यास और फॉर्मेट छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वे ती ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PSL 2026 Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने पीएसएल के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। बाबर ने अपनी कप्तानी में पेशावर जाल्मी को पीएसएल का दूसरा खिताब जिताया है।

    हालांकि, फाइनल मैच में बाबर 'गोल्डन डक' पर आउट हुए, लेकिन उनका टूर्नामेंट में बल्ला जमकर बोला। जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने अपने संन्यास और फॉर्मेट छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने रिपोर्टर को पूरा सवाल पूछने से रोका और उन्हें करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Babar Azam ने रिपोर्टर का मुंह किया बंद

    पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में पेशावर जाल्मी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद किंग्समेन की टीम 18 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हुई। सैम अयूब के 54 रन की पारी के अलावा कोई भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।

    जवाब में पेशावर जाल्मी की टीम के लिए आरोन हार्डी की 56 रन की नाबाद पारी और अब्दुल समद की 48 रन की पारी ने टीम को जीत दिलाई। मैच में कप्तान बाबर आजम गोल्डन डक पर आउट हुए, लेकिन टीम को 5 विकेट से जीत मिली और इस तरह पेशावर जाल्मी की टीम ने दूसरी बार पीएसएल का टाइटल अपने नाम किया। 

    खबरें और भी

    मैच के बाद जब एक रिपोर्टर ने बाबर आजम से उनके भविष्य और चुनिंदा फॉर्मेट में खेलने को लेकर सवाल पूछना चाहा, तो बाबर ने बीच में ही उन्हें रोक दिया और कहा कि टेंशन न लें, तीनों फॉर्मेट खेलूंगा।

    बाबर ने स्पष्ट किया कि कौन सा फॉर्मेट खेलना है और कौन सा नहीं, ये फैसला खिलाड़ी का नहीं होता। उन्होंने कहा, "खिलाड़ी का काम सिर्फ खेलना है। मेरा मानना है कि हर खिलाड़ी को क्रिकेट के तीनों प्रारूप खेलने चाहिए। सिर्फ सफेद गेंद (टी20 और वनडे) पर ध्यान देना सही नहीं है। रेड-बॉल क्रिकेट आपको धैर्य सिखाता है और पारी बुनने का अनुभव देता है। टेस्ट मैच की मानसिकता ही आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाने में मदद करती है।"

    PSL 2026 का खिताब जीतने पर क्या बोले?

    करियर में पहली बार पीएसएल ट्रॉफी उठाने पर बाबर आजम भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "देर आए दुरुस्त आए। कभी चीजें जल्दी मिल जाती हैं और कभी वक्त लेती हैं।" बता दें कि इस सीजन में बाबर ने 11 मैचों में 53.45 की औसत से 588 रन बनाए और टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे।

    अपनी फॉर्म पर खुलकर बोले बाबर

    बाबर आजम पीएसएल की शुरुआत से पहले स्ट्राइक रेट और टी20 फॉर्मेट में उनकी फॉर्म को लेकर आलोचनाओं के घेरे में थे। इस पर बाबर ने कहा कि बल्लेबाजी की बात करें तो मैं खुद अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा था। कभी-कभी आप मैदान पर अपनी योजना को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में मैंने दो कदम पीछे हटकर अपनी गलतियों का विश्लेषण किया।

    बाबर ने आगे कहा, "बुरा वक्त हर खिलाड़ी के जीवन में आता है। जीवन एक रोलरकोस्टर की तरह है, ये सीधी लकीर नहीं हो सकती। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मैं थोड़ा हताश था, लेकिन मैंने अपनी तकनीक और मानसिकता पर काम किया। इस पीएसएल के लिए मेरा लक्ष्य साफ था कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूंगा और वही शॉट लगाऊंगा जो पिच और टीम की जरूरत होगी।"


    बुरा वक्त हर खिलाड़ी के जीवन में आता है। जीवन एक रोलरकोस्टर की तरह है, ये सीधी लकीर नहीं हो सकती। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मैं थोड़ा हताश था, लेकिन मैंने अपनी तकनीक और मानसिकता पर काम किया। इस पीएसएल के लिए मेरा लक्ष्य साफ था कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूंगा और वही शॉट लगाऊंगा जो पिच और टीम की जरूरत होगी।

    -

    बाबर आजम