Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! 15 साल के खिलाड़ी पर होगा एक्शन या मिलेगी माफी?

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 09:17 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वैसे तो आए दिन अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. वैभव और विशेन हलंबागे के बीच हुआ विवाद

    2. श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में हराया था 

    3. वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैच में बनाए हैं 79 रन

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वैसे तो आए दिन अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने प्रदर्शन से ज्‍यादा बीच मैदान श्रीलंकाई प्‍लेयर्स से भिड़ने के कारण खबरों में हैं। सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंडिया ए टीम को सुपर ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा।

    मैच के बाद जब वैभव साथी प्‍लेयर सूर्यांश शेडगे के साथ पवेलियन लौट रहे थे, तभी श्रीलंकाई प्‍लेयर विशेन हलंबागे ने उन्‍हें स्‍लैज किया। इसके बाद वैभव और विशेन के बीच धक्‍का-मुक्‍की और कहासुनी देखने को मिली। श्रीलंकाई प्‍लेयर्स ने दोनों को अलग कराया।

    टूर्नामेंट पर फोकस

    ICC के नियमों के मुताबिक, क्रिकेट मैच के दौरान और इसके बाद शारीरिक झड़पें नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि बीसीसीआई वैभव की फटकार लगा सकता है। हालांकि, बोर्ड वैभव पर एक्‍शन लेने का विचार नहीं कर रहा है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में किसी भी एक्‍शन से इनकार किया। उन्‍होंने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट पर फोकस करने देंगे। उन्हें किसी भी अन्य मुद्दे से विचलित नहीं होना चाहिए।"

     

     

    वैभव का बल्‍ला खामोश

    आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में अब तक उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्‍होंने 3 मैच की 3 पारियों में 26.33 की औसत और 164.58 की स्‍ट्राइक रेट से 79 रन बनाए हैं। वैभव ने पहले मैच में 14, दूसरे में 44 और तीसरे मुकाबले में 21 रन की पारी खेली।

    खबरें और भी

    क्‍या है आईसीसी का नियम

    ICC आचार संहिता का अनुच्छेद 2.12, "किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सहायक कर्मचारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित फिजिकल कॉन्टैक्ट" से संबंधित है।

    इसके अनुसार, "क्रिकेट में किसी भी प्रकार का अनुचित फिजिकल कॉन्टैक्ट निषिद्ध है। खिलाड़ियों द्वारा जानबूझकर, लापरवाही से और असावधानीपूर्वक किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराने या उन्हें धक्का देने पर वे इस नियम का उल्लंघन करेंगे।"

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: सुपर ओवर का ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई; विवादों से भरे मैच में भारत ए ने झेली शिकस्‍त

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर हुए विवाद: पाकिस्‍तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, श्रीलंकाई खिलाड़ी से हाथापाई की नौबत आई!