Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A: सुपर ओवर का ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई; विवादों से भरे मैच में भारत ए ने झेली शिकस्‍त

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:39 PM (IST)

    सदीरा समरविक्रमा (93) की पारी की बदौलत श्रीलंका ए टीम ने सोमवार को भारतीय ए टीम को सुपर ओवर में 7 रन से हराया। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को मिली हार।

    भारतीय टीम को मिली हार।

    HighLights

    1. श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में हराया 

    2. सदीरा समरविक्रमा शतक से चूक गए

    3. 10 रन की पेनल्‍टी भारत पर भारी पड़ी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विवादों से भरे मुकाबले में सदीरा समरविक्रमा (93) की पारी की बदौलत श्रीलंका ए टीम ने सोमवार को भारतीय ए टीम को सुपर ओवर में 7 रन से हराया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और भारतीय ए टीम को जीत के लिए 17 रन का टारगेट‍ दिया। जवाब में भारतीय टीम 7 रन ही बन सकी।

    इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्‍लेयर्स के बीच विवाद देखने को मिला। इस दौरान वैभव काफी गुस्‍से में भी नजर आए। इससे पहले कप्‍तान तिलक वर्मा और अंपायर्स के बीच भी लंबी बहस देखने को मिली। ट्रॉई सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भारत को अफगानिस्‍तान ए टीम से शिकस्‍त मिली थी।

    रंगिरी दांबुला स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 265 रन पर सिमट गई। जवाब में चमिका गुनासेकरा के आखिरी गेंद पर रन आउट के चलते स्‍कोर बराबर रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। भारत की पारी के दौरान विपराज निगम पिच के बीच दौड़े। डेंजर जोन में भागने के कारण भारतीय टीम को 10 रन की पेनल्‍टी भुगतनी पड़ी।

    बुरी तरह लड़खड़ा गई टीम इंडिया

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बुरी तरह लड़खड़ा गई। 143 रन पर टीम के 7 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने विपराज निगम के साथ मिलकर भारत को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 90 गेंदों पर 104 रन की साझेदारी हुई। सूर्यांश ने 3 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 66 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं निगम 51 के स्‍कोर पर रन आउट हुए।

    खबरें और भी

    वैभव का नहीं चला बल्‍ला

    भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 14 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए। अपनी इस पारी में वैभव ने 3 चौके और 1 छक्‍का ठोका। दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह (11) भी फेल रहे। इसके बाद कप्‍तान तिलक वर्मा (23) और उपकप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ (37) ने पारी को संभाल। हालांकि, वह भी ज्‍यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। आयुष बदोनी (15) और निशांत सिंधु (6) का बल्‍ला भी नहीं चला। मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियासकांत ने 3-3 विकेट चटकाए।

    श्रीलंका की तेज शुरुआत

    266 रन चेज करने उतरी टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो के बीच 30 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी हुई। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर निशांत सिंधु ने अविष्का फर्नांडो को बोल्‍ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 3 नंबर पर उतरे विशेन हलंबागे (17) को आयुष बदोनी ने LBW आउट किया।

    निरोशन डिकवेला (37) धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। तभी निगम ने उन्‍हें प्रभसिमरन के हाथों कैच आउट कराया। कप्‍तान सहान अराच्चिगे (8) रन आउट हुए और अहान विक्रमसिंघे (6) को सूर्यांश शेडगे ने कॉट एंड बोल्‍ड किया। इसके बाद भारतीय टीम की मैच में वापसी हुई।

    शतक से चूके सदीरा

    वानुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, चमिका गुनासेकरा ने लोअर ऑर्डर में छोटी-छोटी पारियां खेलीं। सदीरा समरविक्रमा ने एक छोर संभाले रखा। वह आखिरी ओवर में आउट हुए। सदीरा समरविक्रमा ने 113 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। 

    यह भी पढ़ें- आईपीएल में तूफान मचाने के बाद कमजोर पड़ गए वैभव सूर्यवंशी, क्या रास नहीं आ रही 50 ओवरों की क्रिकेट?

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A Live Score: सुपर ओवर में इंडिया-ए को मिली हार, श्रीलंका ने लिया बदला