सनराइजर्स के 'द हंड्रेड' में अबरार अहमद को खरीदने पर मचे हंगामे के बीच सामने आया BCCI का बयान, कहा- 'ये हमारे...'
द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है। यह टीम आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के म ...और पढ़ें
HighLights
सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को द हंड्रेड में खरीदा।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने फ्रेंचाइजी के फैसले पर बयान दिया।
काव्या मारन के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी है सनराइजर्स लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस टीम का मालिकाना हक आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी है जिसकी मालकिन काव्या मारन है। इसी को देखते हुए फ्रेंचाइजी के फैसले का विरोध किया जा रहा है। इस मामले पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान आया है।
दरअसल, भारत में पाकिस्तान और उसके खिलाड़ियों का पूरी तरह से बायकॉट किया गया है। ये विरोध पिछले साल अप्रैल में हुए पुलवामा हमले के बाद और तेज हो गया है। इसी कारण भारतीय कंपनी के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदे जाने का विरोध हो रहा है।
राजीव शुक्ला ने रखा पक्ष
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के इस फैसले को लेकर भारत में काफी विरोध हो रहा है और आलोचकों के निशाने पर काव्या मारन हैं। जब इस मामले पर राजीव शुक्ला से सवाल किया गया है तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये बीसीसीआई के कार्यक्षेत्र में नहीं है।
शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमारा कार्यक्षेत्र आईपीएल तक सीमित है। वह इस लीग के बाहर क्या करते हैं इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। किसी विदेशी लीग में वह किस खिलाड़ी को साइन करते हैं तो इसमें हम कैसे दखल दे सकते हैं। ये उनके ऊपर है। ये फ्रेंचाइजी के ऊपर है कि वह भारत के बाहर की लीग में किसे साइन करते हैं। वह भारत के बाहर की लीग में किसे खरीदते हैं हमें इससे कोई मतलब नहीं है। आईपीएल में इस तरह का कोई खिलाड़ी नहीं है।"
खबरें और भी
उठी थी बातें
इस लीग की नीलामी से पहले इस तरह की बातें उठी थीं कि भारतीय फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी। लीग की नीलामी के शुरुआती दिन यानी गुरुवार को इसका असर भी देखने को मिला क्योंकि उस दिन उस्मान तारिक के रूप में सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को बोली लगी जिसे बर्मिंघम फोनिक्स ने खरीदा। उनके अलावा नीलामी में आए सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान को कोई खरीदार नहीं मिला।
हालांकि, जब अबरार अहमद का नाम आया तो सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने उनके लिए बोली लगाई। ट्रेंट रॉकेट्स ने भी अबरार के लिए बोली लगाई। अंत में सनराइजर्स ने भारतीय रुपये के अनुसार उन्हें तकरीबन 2.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
#WATCH | Delhi | On Sunrisers Leeds signing Pakistan spinner Abrar Ahmed for the The Hundred 2026 season, Congress MP Rajiv Shukla says, "...It is not in our domain (IPL), they have done it for some foreign league...They will have to take a call; we cannot do anything" pic.twitter.com/pV6JQu1wmg
— ANI (@ANI) March 13, 2026