बेन स्टोक्स बनना चाहते हैं इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच, शुरू कर दी तैयारी
बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बीच स्टोक्स ने इंग्लैंड का कोच बनने की इच्छा ज ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स बनना चाहते हैं इंग्लैंड के कोच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कुछ ही दिन पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। स्टोक्स ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
स्टोक्स साल 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इस समय वह वनडे कप में खेल रहे हैं।
स्टोक्स बनना चाहते हैं कोच
स्टोक्स ने बताया कि वह घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कोचिंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। स्टोक्स ने बीबीसी के एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "मैं अभी भी खेल रहा हूं और साथ ही लेवल तीन कोचिंग कर रहा हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि जब दिन आए, जिस दिन मैं खेल नहीं रहा हूं तब मैं चाहूंगा कि मेरे पास करार करने के लिए कुछ हो। मैं जानता हूं कि मुझे खेल के साथ टच में रहने के लिए क्या करना पड़ेगा और ये है कोच बनना।"
उन्होंने कहा, "और क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? जी हां। मुझे खेलने के अलावा किसी और रूप में लीडरशिप में रहना अच्छा लगेगा।"
इंग्लैंड को मिला नया कोच
स्टोक्स के विदा होने के साथ ही टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम की भी विदाई हो गई। उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हटा दिया था। उनके बाद इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच के तौर पर स्टीफन फ्लेमिंग का चयन हुआ है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग लंबे समय से आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उनको भी हटा दिया गया था।