जिस कुलदीप यादव को गौतम गंभीर कर रहे हैं इग्नोर वो इंग्लैंड में बल्लेबाजों को करा रहा है डांस, बेन स्टोक्स का Video देख आ जाएगा समझ
भारतीय टीम में लगातार मौके न मिलने से परेशान कुलदीप यादव इंग्लैंड में अपनी फिरकी का दम दिखा रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं। ...और पढ़ें

कुलदीप यादव ने बेन स्टोक्स का किया शिकार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गौतम गंभीर लगातार टीम इंडिया में कुलदीप यादव को नजरअंदाज कर रहे हैं। वनडे में उनको मौका नहीं मिलता है। हाल ही में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें कुलदीप सिर्फ बेंच पर ही थे। वही कुलदीप इस समय इंग्लैंड की पिचों पर कोहराम मचा रहा हैं।
वह रन तो बहुत ही कम दे रहे हैं और विकेट भी निकाल रहे हैं। वह किस तरह से इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचा रहे हैं ये तो बेन स्टोक्स के विकेट से समझ आ सकता है जिन्हें हाल ही में कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। उनका ये वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।
बेन स्टोक्स फंस गए
कुलदीप इंग्लैंड के वनडे कप में यॉर्कशर की टीम का हिस्सा हैं। इस टीम का सामना शुक्रवार को डरहम से था जिसमें स्टोक्स हैं। स्टोक्स अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे कि कुलदीप की फिरकी में फंस गए। स्टोक्स बल्लेबाजी करते हुए फंस रहे थे और बार-बार रिवर्स स्वीप खेल रहे थे। कुलदीप ने इसका अंदाजा लगा लिया था कि स्टोक्स फिर वही काम करेंगे और इस बार उन्होंने इसके लिए फील्डर तैनात कर दिया था। उन्होंने गेंद को हल्का सा लेग स्टम्प के बाहर वाली लाइन पर रखा ताकि स्टोक्स को परेशानी हो।
स्टोक्स ने फिर भी रिवर्स स्वीप शॉट खेला, लेकिन वो सीधा फील्डर के हाथ में चला गया। जॉर्ज हिल ने उनका कैच लेने में कोई गलती नहीं की। स्टोक्स के अलावा कुलदीप ने कोलिन एकरमैन का विकेट भी लिया जो 43 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले बेन स्टोक्स ने 39 गेंदों पर 12 रन ही बनाए।
खबरें और भी
This is Kuldeep Yadav outsmarting and dismissing Ben Stokes across formats yet again. Kuldeep is doing this for Yorkshire because the Indian selectors deemed him surplus to requirements for the international series just days ago. They benched a premier wrist spinner on turning… pic.twitter.com/RGTu9veVtC
— Nervous90s (@Nrvs90s) August 1, 2026
लगातार दिखा रहे हैं दम
डरहम के खिलाफ कुलदीप ने 10 ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए और एक मेडन सहित दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले वार्विकशर के खिलाफ उन्होंने 34 रन देकर दो विकेट लिए थे। ससेक्स के खिलाफ उन्होंने 58 रन देकर दो विकेट लिए थे। ग्लामॉर्गन के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट लिए थे और 39 रन दिए थे। यानी कुलदीप अभी तक वनडे कप में पांच मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका की बारी, अगले महीने एक्शन में नजर आएगी भारतीय टीम; नोट कर लें शेड्यूल