जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका की बारी, अगले महीने एक्शन में नजर आएगी भारतीय टीम; नोट कर लें शेड्यूल
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने एक्शन में नजर आएगी। ...और पढ़ें
-1785495684363_m.webp)
2 टेस्ट मैच खेलेगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने एक्शन में नजर आएगी। अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
बुमराह हुए फिट
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह की चोट ठीक हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। BCCI के सीनियर अधिकारी ने बताया, "जसप्रीत बुमराह की चोट ठीक हो गई है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह टीम का अहम हिस्सा हैं।" बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमराह चोटिल हुए थे।
15 अगस्त से पहला टेस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। सीरीज के लिए पहले ही भारतीय टीम का एलान हो चुका है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
खबरें और भी
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
सुदर्शन पर सस्पेंस
साई सुदर्शन का नाम टीम में तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर टीम में रहेंगे। गुरनूर बराड़ को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में उन्होंने डेब्यू किया था। उनके अलावा सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश ने लगातार अपने आप को साबित किया है। वह ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बैटर हैं।