श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का हुआ एलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है जहां वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

श्रीलंका दौरे के लिए टे्स्ट टीम का एलान
HighLights
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान
सारांश जैन को मिला मौका
जसप्रीत बुमराह को लेकर बना है सस्पेंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। वॉशिंगटन सुंदर का नाम टीम में नहीं है।
सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर चोट लग गई थी और इसी कारण वह टीम से बाहर हैं। इस समय वह अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी टीम में हैं। बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया है कि सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
नए खिलाड़ी को मिली जगह
वहीं वनडे डेब्यू कर प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था और फिर इंग्लैंड भी गए थे। अब वह श्रीलंका भी जाएंगे, लेकिन जर्सी का रंग अलग होगा। वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस ऑलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है। उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
बुमराह और सुदर्शन पर सस्पेंस
वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम टीम में तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर टीम में रहेंगे।
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।
खबरें और भी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:-
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।