Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं कुछ हासिल नहीं करना चाहता', भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी की हार के बाद दिया हैरान करने वाला बयान

    Updated: Sat, 02 May 2026 09:58 AM (IST)

    आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सत्र में विकेट लेने के मामले में सबसे आगे चल रहे है। उन्होंने अभी तक दमदार गेंदबाजी की है। ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर कुमार ने दिया हैरान करने वाला बयान

    भुवनेश्वर कुमार ने दिया हैरान करने वाला बयान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां उनके लिए टीम की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है।

    यह 36 वर्षीय तेज गेंदबाज आईपीएल के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस कारण उनके पास पर्पल कैप है। उन्होंने आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के विरुद्ध गुरुवार को 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

    टीम है सबसे ऊपर

    उनकी टीम को हालांकि इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर ने कहा कि पर्पल कैप मिलना अच्छी बात है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं जहां मैं व्यक्तिगत रूप से कुछ हासिल करना चाहता था। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं कुछ हासिल करना चाहता हूं। लेकिन अब यह टीम से जुड़ा हुआ है। अब मैं युवा नहीं हूं। जब आप युवा होते हैं तो पुरस्कार जीतना चाहते हैं और यह अच्छा प्रदर्शन करने पर ही आपको मिलते हैं।

    टीम के लक्ष्य पर ध्यान

    भुवनेश्वर ने कहा कि लेकिन जब आप टीम के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करते हैं और तब आपको कोई व्यक्तिगत पुरस्कार या इनाम मिलता है, तो अच्छा लगता है। लेकिन सच कहूं तो मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। टीम प्रबंधन ने मेरा हौसला बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें- बीकॉम के बाद भी पढ़ाई जारी रखेंगे ईशान किशन, IPL 2026 के बाद ले सकते हैं एडमिशन

    यह भी पढ़ें- RR vs DC: रियान पराग ने दिल्ली के खिलाफ बल्ले से मचाई तबाही, स्टार्क ने 7 साल से संजो रहे सपने को तोड़ा

    खबरें और भी