Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीकॉम के बाद भी पढ़ाई जारी रखेंगे ईशान किशन, IPL 2026 के बाद ले सकते हैं एडमिशन

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:40 PM (IST)

    ईशान किशन ने पटना के कॉलेज ऑफ कामर्स से बीकॉम किया है और वर्तमान में आईपीएल में व्यस्त हैं। ...और पढ़ें

    ईशान किशन।

    ईशान किशन।

    HighLights

    1. इन दिनों आईपीएल 2026 खेल रहे ईशान 

    2. कुछ मैच में हैदराबाद की कप्‍तानी कर चुके

    3. ईशान किशन 9 मैच में बना चुके 312 रन 

    जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन जल्द ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दाखिला लेने जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस प्रोग्राम या डिप्लोमा में दाखिला लेंगे। ईशान ने पटना के कॉलेज ऑफ कामर्स से बीकॉम किया है और वर्तमान में आईपीएल में व्यस्त हैं। संभावना है कि आईपीएल के बाद वे दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

    इच्छा व्यक्त की थी

    हाल ही में ईशान किशन को एलपीयू में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कैंपस के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और यूनिवर्सिटी के प्रोग्रामों और डिप्लोमा के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। ईशान ने कमर्शियल कांप्लेक्स, फूड कोर्ट, रिटेल स्टोर और मनोरंजन क्षेत्र का भी अवलोकन किया था।

    एक नया अनुभव मिला

    उन्होंने कहा था कि अपने जीवन का अधिकांश समय होटल के कमरों और क्रिकेट स्टेडियमों में बिताने के बाद यूनिवर्सिटी आकर एक नया अनुभव मिला। ईशान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया था कि देहरादून क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रेन यात्रा के दौरान उन्हें और उनके भाई को एक भरी हुई ट्रेन में वाशरूम के पास बैठने की जगह मिली थी। तब वह सपने का पीछा करने के लिए निकले थे।

    ईशान बना चुके 300 रन

    ईशान किशन इन दिनों आईपीएल 2026 खेलने में व्‍यस्‍त हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उन्‍होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्‍तानी भी की। वह अब तक खेले 9 मैच की 9 पारियों में 312 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 34.67 की और इकोनॉमी 197.47 की रही है। मौजूदा सीजन में बाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने 35 चौकों के साथ ही 16 छक्‍के भी जड़े हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RR vs SRH: 'मुझे तेरे राज पता हैं', ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को धमकाया! मैच के बाद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- ईशान किशन को क्या लग गया कप्तानी का चस्का? पैट कमिंस की वापसी के बाद खोला अपने दिल का राज